औषधीय गुणों से भरपूर इलायची के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

'मसालों की रानी' सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, हेल्थ के लिए भी है फायदेमंद

Elaichi Health Benefits:आपको बता दें, इलायची शरीर के कई हिस्सों के लिए औषधि की तरह काम करती है। यह ब्लड प्रेशर, पाचन, सांस, कैंसर रोकने और सूजन जैसी समस्याओं में मदद करती है।

सीमा कुमारी

Cardamom Health Benefits: भारतीय घरों की रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली इलायची को "मसालों की रानी" कहा जाता है। खासकर मीठे पकवानों में इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है। यह अपने स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत को भी कई फायदा पहुंचाती है।

आपको बता दें, यह शरीर के कई हिस्सों के लिए औषधि की तरह काम करती है। यह ब्लड प्रेशर, पाचन, सांस, कैंसर रोकने और सूजन जैसी समस्याओं में मदद करती है। रोजाना इलायची का सेवन आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं रोजाना इलायची का सेवन करने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर इलायची के फायदे

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात को दूध में इलायची उबालकर शहद के साथ पीना यौन रोग और गुप्त रोगों से राहत दिला सकता है। इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो कैंसर जैसे गंभीर रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।

मुंह और त्वचा के कैंसर को रोकने में कारगर

इलायची मुंह और त्वचा के कैंसर को रोकने में भी कारगर है। इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रहता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

पेट की समस्याओं में फायदेमंद

पेट की समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी और अपच में इलायची बेहद फायदेमंद है। खाने के तुरंत बाद इसका सेवन पेट को ठीक रखता है और पाचन में सुधार करता है। इलायची की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह अस्थमा और सांस की बीमारियों में भी राहत देती है। अध्ययनों के मुताबिक, इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर में इंसुलिन के लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण एलर्जी और सूजन जैसी क्रॉनिक बीमारियों को कम करने में भी कारगर है।

सर्दी, खांसी या गले की खराश में कारगर

सर्दी, खांसी या गले की खराश में हरी इलायची बहुत फायदेमंद है। रात को गुनगुने पानी के साथ इसे चबाकर खाने से राहत मिलती है। इलायची का नियमित सेवन पेट में अल्सर को भी कम करता है।

मुंह की दुर्गंध दूर

इसके अलावा, भोजन के बाद इलायची खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और दांतों की कैविटीज की समस्या भी कम होती है। उल्टी और मितली जैसी परेशानी में भी यह असरदार है।

हालांकि सीमित मात्रा में ही इलायची का सेवन करें और किसी भी बीमारी के लिए इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदाचार्य की सलाह लें।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी