चीनी या गुड़ (फोटो.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

Sugar vs Jaggery: चीनी और गुड़ में कौन है ज्यादा हेल्दी? एक्सपर्ट से जानिए सच

Sugar or Jaggery: क्या गुड़ पूरी तरह हेल्दी ऑप्शन है? क्या डायबिटीज या वजन घटाने वाले लोग इसे बिना किसी चिंता के खा सकते हैं? अगर आपके मन में भी ये सवाल आते हैं, तो जवाब यहां जान लीजिए।

रीता राय सागर

Sugar vs Jaggery: चाय से लेकर मिठाई तक में सबसे ज्यादा चीनी और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन हर बार सवाल उठता है कि चीनी या गुड़ में से कौन सबसे अधिक हेल्दी है।

गुड़ और चीनी दोनों को ही गन्ने के रस से बनाया जाता है, लेकिन दोनों को तैयार करने के तरीके में अंतर होने की वजह से ही इनके पोषक तत्व भी अलग-अलग होते हैं। अगर आप भी मीठा खाते समय हेल्दी विकल्प चुनना चाहते हैं, तो दोनों के फायदे और नुकसान जान लीजिए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

गुड़ हो या चीनी दोनों का शरीर पर लगभग एक समान असर पड़ता है। चीनी या गुड़ जब हमारे शरीर में जाता है, तो वहां ग्लूकोज का निर्माण करता है। हमारा पैंक्रियाज चीनी और गुड़ में कोई फर्क नहीं करता है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स

  • चीनी में 100% शुक्रोज है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 65 होता है।
  • गुड़ में 65-85% शुक्रोज होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 84 है।

मतलब गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से ज्यादा होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स वह पैमाना है, जो बताता है कि  भोजन में कितनी तेजी से शुगर बढ़ाता है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें खाने से अक्सर मना किया जाता है।

गुड़ में कौन से न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं

डॉक्टर के अनुसार, जब गुड़ की बात होती है तो अकसर कहा जाता है कि इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मिनरल्स होते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इसकी मात्रा असल में बहुत कम होती है? तकरीबन 100 ग्राम गुड़ में 11 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। हालांकि सह सुनने में ठीक लग रहा है, लेकिन क्या हम 100 ग्राम गुड़ रोजाना खाते हैं। ज्यादातर लोग खाने के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ का खाते हैं, जिससे 1.1 मिलीग्राम के करीब आयरन मिलता है। इतने से आय़रन को एक पालक के पत्तों से भी पाया जा सकता है। लेकिन, जब आप गुड़ का सेवन करते हैं, तो आयरन के साथ-साथ हमारे शरीर में शुगर और कैलोरी भी जाती है। उदाहरण के तौर पर, आयरन के लिए गुड़ खाना विटामिन-सी के लिए शराब में नींबू निचोड़ कर पीने के बराबर है।

गुड़ (फोटो. सोशल मीडिया)

गुड़ हेल्दी है तो हम बिना किसी चिंता के इसका ज्यादा सेवन शुरू कर देते हैं। 2017 में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि अगर किसी पैकेट पर नेचुरल लिख दिया जाए तो लोग उसे 35% अधिक कंज्यूम करते हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, चीनी और गुड़ असल में दोनों एक ही तरह की चीजें हैं। दोनों ही फैटी लिवर, इंसुलिन रेजिस्टेंस और बेली फैट का कारण बन सकते हैं। चीनी और गुड़ में चयन से ज्यादा जरूरी है कि आप इसकी मात्रा पर ध्यान दें। एक चम्मच चीनी, दो चम्मच गुड़ से कहीं बेहतर है।

चीनी (फोटो.सोशल मीडिया)

हालांकि चीनी से शरीर में त्वरित एनर्जी मिलती है, लेकिन इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 100 ग्राम गुड़ में 98 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है और चीनी में 100 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलता है। दोनों में सिर्फ 2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का ही अंतर है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी