किशमिश का पानी  (सौ.सोशल मीडिया)
हेल्थ

सुबह खाली पेट पिएं भीगी किशमिश का पानी, इन 4 तरह के लोगों को मिल सकते हैं चौंकाने वाले फायदे

Raisins Benefits: सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। जानें इसके संभावित फायदे और किन 4 तरह के लोगों को इसे अपनी डाइट में शामिल करने से लाभ मिल सकता है।

सीमा कुमारी

Raisin Water On Empty Stomach : ड्राई फ्रूट्स के फायदे से आप सभी परिचित होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ड्राई फ्रूट्स का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में किशमिश का पानी किसी औषधि से कम नहीं है। आयुर्वेद में किशमिश को सेहत का खजाना माना गया है, और जब इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह पिया जाए, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते है। आइए जानते हैं कि यह किन 4 लोगों के लिए है फायदेमंद?

किन 4 लोगों के लिए है फायदेमंद किशमिश का पानी?

पाचन तंत्र को करता दुरूस्त

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपको अक्सर गैस, कब्ज, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो किशमिश का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

खून बढ़ाता है

किशमिश में आयरन, कॉपर और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में नया खून बनाने में मदद कर सकते है। जिन लोगों को थकान या कमजोरी महसूस होती है, उनके लिए किशमिश का पानी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है

किशमिश का पानी खून बढ़ाने के अलावा, इम्यूनिटी पावर भी बढ़ाता है। किशमिश के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है। इससे शरीर बीमारियों से बचा रहता है।

शरीर को डिटॉक्स करता

किशमिश का पानी आपके लिवर के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। इससे लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर आ जाते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लौट आती है। इससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

हार्ट और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद-

किशमिश के पानी में पोटैशियम मौजूद होता है, जिसके सेवन से आपको ह्रदय रोगों में राहत मिलता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

किशमिश का पानी बनाने का सही तरीका क्या है?

किशमिश का पानी तैयार करने के लिए रात में सोने से पहले 10 किशमिश को अच्छे से धोकर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठने के बाद खाली पेट में किशमिश का पानी पीयें और चाहें तो किशमिश को भी चबाकर खा सकते हैं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी