अंडे फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Egg Yolk And Cholesterol: रोज 2 अंडे खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल? जानें किसे कितने अंडे खाने चाहिए

Eggs And Cholesterol: अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को लेकर सवाल उठते हैं। रोज 2 अंडे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें स्वस्थ लोग, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज को कितने अंडे खाने चाहिए।

रीता राय सागर

Highlights:

  • एक बड़े अंडे की जर्दी में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, जबकि सफेद हिस्से में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है।

  • स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोज एक पूरा अंडा खाना सुरक्षित माना जाता है।

  • अंडे को उबालकर या कम ऑयल में पकाकर खाएं।

Does Eating 2 Eggs Daily Increase Cholesterol: अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इस वजह से फिटनेस का ध्यान रखने वाले लोग और जिम जाने वाले लोग अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करने के लिए अंडे खाते हैं। कई लोग रोज सुबह 2 अंडे खाते हैं, तो कुछ लोग नाश्ते में उबले अंडे या ऑमलेट लेना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार अंडे की जर्दी यानी अंडे के पीले हिस्से में कोलेस्ट्रॉल होने के कारण कई लोग इसे खाने से बचते भी हैं।

दरअसल, अंडे खाने का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता। यह आपकी सेहत, पहले से मौजूद कोलेस्ट्रॉल, खानपान और अंडे को पकाने के तरीके पर भी निर्भर करता है। आइए जानते हैं रोज 2 अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है या नहीं और किसे कितने अंडे खाने चाहिए।

अंडे में कितना कोलेस्ट्रॉल होता है?

एक अंडे में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, जो मुख्य रूप से उसकी जर्दी यानी पीले हिस्से में पाया जाता है। वहीं, अंडे का सफेद हिस्सा मुख्य रूप से प्रोटीन देता है और इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। बता दें कि अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन B12, विटामिन D, कोलीन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

रोज 2 अंडे खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल?

इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए समान नहीं है। खाने से मिलने वाला कोलेस्ट्रॉल और खून में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल दोनों अलग चीजें हैं। ज्यादातर लोगों में भोजन से मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल का असर सीमित होता है, जबकि खानपान में मौजूद सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट भी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित करते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति अपने हेल्दी हार्ट डाइट के लिए रोजाना एक पूरा अंडा खा सकता हैं।

किसे कितने अंडे खाने चाहिए?

अंडों की सही मात्रा व्यक्ति की सेहत, कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट और पूरी डाइट पर निर्भर करती है, लेकिन इन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

स्वस्थ व्यक्ति

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल सामान्य है और खानपान संतुलित है, तो रोज एक पूरा अंडा खाना आपके लिए सुरक्षित है। दो अंडे खाना भी एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए अच्छा है, लेकिन रोजाना दो जर्दी लेने से पहले अपनी पूरी डाइट पर ध्यान दें।

हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग

अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल पहले से बढ़ा हुआ है, तो अंडे की जर्दी की मात्रा सीमित रखने की जरूरत है। ऐसे लोग डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह से अंडे की सफेदी को ही डाइट का हिस्सा बनाते हैं।

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीजों को अपनी लिपिड प्रोफाइल और हार्ट रिस्क के आधार पर डॉक्टर से अंडे की सही मात्रा पूछ कर लेनी चाहिए।

दिल की बीमारी वाले लोग

जिन लोगों को पहले से हार्ट डिजीज है या जिन्हें एथेरोस्क्लेरोसिस की समस्या है, उन्हें अंडे की जर्दी और अन्य कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थों का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए।

अंडे खाने का सही तरीका

  • उबले हुए अंडे या पोच्ड एग रोजाना खाने के लिए सही है।

  • ऑमलेट बनाते समय बहुत ज्यादा तेल, मक्खन या घी का इस्तेमाल न करें।

  • अंडे के साथ प्रोसेस्ड मीट, सॉसेज और बेकन एक साथ न खाएं।

  • डाइट में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और फाइबर वाली चीजें शामिल करें।

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम