पनीर का सेवन (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सर्दी के मौसम में क्यों खाना चाहिए पनीर? क्यों है हेल्थ के लिए यह वरदान? जानिए

Paneer For Muscle Health: सर्दियों में पनीर हड्डियों और मांसपेशियों के लिए किसी पावरहाउस से कम नहीं है। यह कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण जोड़ों को मजबूत बनाता है।

सीमा कुमारी

Prevent Joint Pain With Paneer:सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में बाजार में साग-सब्जियों की भरमार होती है। खासकर मौसमी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, मटर, फूलगोभी, पत्तागोभी और बीन्स आदि। अगर बात मटर की करें तो सर्दियों में मटर-पनीर की सब्जी खूब बनाई और खाई जाती है। लोग सर्दियों में मटर-पनीर इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इस मौसम में यह ताज़ी मिलती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में पनीर का सेवन आपके हड्डियों और मांसपेशियों के लिए किसी पावरहाउस से कम नहीं है। पनीर को प्रोटीन के सबसे अच्छे सोर्स में से एक माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन A और B12 पाया जाता हैं, जो सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है।

जोड़ों के दर्द और हड्डियों की मजबूती

पनीर में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को नई ऊर्जा देते हैं और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं की संभावना कम करते हैं। साथ ही प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और रिकवरी में मदद करता है, जिससे सर्दियों में जोड़ों और मसल्स की अकड़न घटती है।

वजन नियंत्रण और भूख पर असर

प्रोटीन से भरपूर पनीर धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसका सेवन नाश्ते में करने से लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है और बार-बार खाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

हॉर्मोन संतुलन और नर्वस सिस्टम को सपोर्ट

पनीर नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करता है और विटामिन बी12 की पूर्ति में मदद करता है। यह हॉर्मोन संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

प्रोटीन से भरपूर पनीर का सेवन करने ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता हैं। पनीर पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को अपनी रोज़ाना की डाइट में पनीर शामिल करना चाहिए।

किन लोगों को पनीर से परहेज करना चाहिए

यदि पाचन शक्ति कमजोर है या भारी खाना पचाने में परेशानी होती है, तो पनीर सीमित मात्रा में लेना चाहिए। कच्चा पनीर या अधिक मात्रा में पनीर खाने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है। कफ की समस्या होने पर सुबह के समय हल्का मसाले वाला पनीर ही लेना चाहिए।

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन