कनाडा से शुरू होकर कई देशों में फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट।
जानिए इसके संभावित लक्षण, म्यूटेशन और वैक्सीन के बारे में।
भारत में इसकी स्थिति क्या है?
New Coronavirus Variant 2026: एक बार फिर कोरोना वायरस अपने नए वेरिएंट को लेकर चर्चा में है। कनाडा में मई 2026 में पहली बार सामने आया (PJ.2.1 ) वेरिएंट अब अमेरिका, यूरोप और एशिया के कुछ देशों तक पहुंच चुका है।
चूंकि यह वेरिएंट तेजी से फैल रहा है, इसलिए वैज्ञानिक इसके म्यूटेशन, फैलने की क्षमता और वैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षा पर स्टडीज कर रहे हैं। जानिए इसके लक्षण क्या हैं, क्या यह भारत में भी फैल सकता है और लोगों को इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अक्टूबर 2026 में जर्नल ऑफ इंफेक्शन में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, कोरोना का यह नया वेरिएंट JN.1 से जुड़ा है, जिसकी पहली बार पहचान 2 मई 2026 को कनाडा के ओंटारियो में हुई थी। एक्सपर्ट इसे 'सॉल्टेशन वेरिएंट' बताते है। इसका मतलब है कि इसमें वायरस के जेनेटिक बदलाव एक साथ बड़ी संख्या में होते हैं। इसके स्पाइक प्रोटीन में कई म्यूटेशन पाए गए हैं, जो वायरस को इंसानी कोशिकाओं से जुड़ना आसान बनाते हैं।
कनाडा में पहली बार सामने आने के बाद कोरोना का नया वेरिएंट अमेरिका के कई राज्यों में हुई। इसके अलावा सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इजरायल, फ्रांस और स्पेन में भी इसके मामले सामने आए हैं।
शोधकर्ताओं के अनुसार, पीजे.2.1 के स्पाइक प्रोटीन में हुए बदलाव से एस-2 रिसेप्टर ज्यादा प्रभावी तरीके से जुड़ सकता हैं। एस-2 इंसानी कोशिकाओं के उपरी लेयर पर पाया जाता है और कोरोना वायरस इसी के जरिए भीतर प्रवेश करता है।
इस वायरस के संभावित लक्षण कोविड-19 के आम लक्षणों जैसे ही हैं।
बुखार और ठंड लगना
गले में खराश या दर्द
लगातार खांसी
नाक बहना या बंद होना
सिरदर्द
मांसपेशियों में दर्द
थकान और कमजोरी
सांस लेने में परेशानी
कुछ लोगों में टेस्ट गंध महसूस करने में समस्या
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के लक्षण काफी हद तक एक जैसे होते हैं।
अब तक प्राप्त आंकड़ों से भारत में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि भारत में इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium) के जरिए कोरोना वायरस के अलग-अलग वेरिएंट और उनके जेनेटिक बदलावों पर नजर रखी जाती है।