नैचुरोपैथी फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

National Naturopathy Day: नेचुरोपैथी क्या है? मिट्टी, पानी और खानपान से कैसे सुधारती है सेहत, जानें इसका तरीका

Naturopathy Meaning: नेचुरोपैथी में मिट्टी, पानी, धूप और खानपान के जरिए सेहत सुधारने पर जोर दिया जाता है। जानें यह प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति कैसे काम करती है और इसमें कौन-कौन सी थेरेपी दी जाती हैं।

रीता राय सागर

Highlights:

  • 18 नवंबर को नेशनल नेचुरोपैथी डे क्यों मनाया जाता है?

  • मिट्टी, पानी, धूप और उपवास के जरिए थेरेपी दी जाती है।

  • नेचुरोपैथी संपूर्ण हेल्थ पर काम करती है।

Naturopathy Benefits: आजकल खराब लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान और बढ़ते स्ट्रेस के कारण मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में सेहत को बेहतर बनाने के लिए लोग प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को अपना रहे हैं। इन्हीं में से एक है नेचुरोपैथी।

इसमें मिट्टी, पानी, धूप, हवा, मालिश और अच्छे खानपान के जरिए स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जाता है। हर साल 18 नवंबर को नेशनल नेचुरोपैथी डे मनाया जाता है। इस मौके पर आइए जानते हैं कि नेचुरोपैथी क्या है और इसमें कौन-कौन सी थेरेपी दी जाती हैं।

क्यों मनाया जाता है नेशनल नेचुरोपैथी डे?

भारत में हर साल 18 नवंबर को नेशनल नेचुरोपैथी डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2018 में आयुष मंत्रालय ने की थी। बता दें कि 18 नवंबर 1945 को गांधीजी ऑल इंडिया नेचर क्योर फाउंडेशन ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष बने थे और उन्होंने इसके दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। इस साल 9वें नेचुरोपैथी डे की थीम 'प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत' है।

नेचुरोपैथी कैसे काम करती है?

नेचुरोपैथी ऐसी पद्धति है, जिसमें किसी बीमारी का इलाज दवा की बजाय खानपान और जीवनशैली में सुधार करके किया जाता है। दरअसल, शरीर में खुद को स्वस्थ रखने और रिकवर करने की क्षमता होती है। सही खानपान, पर्याप्त आराम, नियमित व्यायाम और स्ट्रेस मैनेजमेंट करके अपनी शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।

नेचुरोपैथी में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को विशेष महत्व दिया जाता है। इस चिकित्सा पद्धति में किसी बीमारी पर नहीं बल्कि पूरी जीवनशैली और स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता है।

नेचुरोपैथी में कौन-कौन सी थेरेपी दी जाती हैं?

मड थेरेपी

इसमें शरीर के कुछ हिस्सों या त्वचा पर मिट्टी का लेप लगाया जाता है। आवश्यकतानुसार, मड बाथ भी दिया जाता है। इसका इस्तेमाल रिलैक्सेशन और कुछ मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं में किया जाता है।

हाइड्रोथेरेपी

इसमें पानी के अलग-अलग तापमान का इस्तेमाल करके बाथ, कंप्रेस और अन्य उपचार किए जाते हैं। गर्म या ठंडे पानी की थेरेपी का उपयोग आराम और मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिए किया जाता है।

आहार चिकित्सा

इसमें व्यक्ति की जरूरत के अनुसार खानपान में बदलाव करने और संतुलित आहार पर जोर दिया जाता है। कई बार उपवास के माध्यम से भी समस्या का समाधान किया जाता है।

मसाज थेरेपी

इसमें शरीर की मांसपेशियों को आराम देने के लिए मालिश की जाती है। इससे तनाव और मांसपेशियों में होने वाली जकड़न में राहत मिलती है।

सन थेरेपी

इसमें धूप में समय बिताने पर जोर दिया जाता है। इससे भी कई बामारियों के इलाज में मदद मिलती है। धूप से विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ मूड को भी बेहतर बनाता है।

योग और प्राणायाम

प्राकृतिक चिकित्सा में योग, ब्रीदिंग प्रैक्टिस और ध्यान को भी महत्व दिया जाता है। नियमित अभ्यास से बॉडी एक्टिव, फ्लेक्सिबिलिटी और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक संकट की कगार पर भारत; बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kulgam: लतीफ भट नहीं करेगा आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों की कोशिशें नाकाम, 3 मंजिला मस्जिद में छुपा आतंकी