इंटरमिटेंट फास्टिंग (सौ. ,सोशल मीडिया) 
हेल्थ

लंबे समय तक इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका कहीं पहुंचा ना दें आपको इन बीमारियों का खतरा, जानिए

Side Effect of intermittent fasting: हाल ही में नई रिसर्च के तहत खुलासा हुआ है जो बेहद ही चौंका देने वाला है। अगर आप इस इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका अपनाते है तो गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है।

दीपिका पाल

Intermittent Fasting : भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी सेहत का अच्छी तरह से ख्याल नहीं रख पाते है और जिसका खामियाजा मोटापा या अन्य बीमारियों के लिए उठाना पड़ता है। मोटापा को कम करने के लिए कई लोग ट्रेडिशनल तरीके अपनाने के साथ ट्रेडिंग डाइट के तरीके भी अपनाते है। पॉपुलर ट्रेंड्स में से एक इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका है जिसके जरिए लोग वजन कम होने का दावा करते है।

हाल ही में नई रिसर्च के तहत खुलासा हुआ है जो बेहद ही चौंका देने वाला है। अगर आप इस इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका अपनाते है तो अनचाही गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते है। चलिए विस्तृत रूप से जानिए...

जानिए स्टडी के अनुसार

हाल ही में सामने आई जर्नल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में छपी एक स्टडी के अनुसार मानें, इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से दिल की बीमारी और स्ट्रोक से मौत का खतरा बढ़ सकता है। भले ही यह डाइटिंग का पॉपुलर ट्रेंड है लेकिन नुकसान इसके काफी है। अगर आप लंबे समय तक इंटरमिटेंट फास्टिंग करते है तो शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव देखने के लिए मिलते है। इस डाइट पैटर्न में लंबे समय का उपवास और थोड़ा खानपान होता है। जैसे कि 16 घंटे का फास्ट और 8 घंटे का ईटिंग विंडो होती है. माना जाता है कि इससे शरीर की चर्बी तेजी से घटती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इसके विपरीत इस तरह की फास्टिंग आपके शरीर को कई बीमारियों का गढ़ बना देती है।

जानिए किस तरह के नुकसान शरीर में आते है नजर

यहां पर इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान शरीर में कई तरह के नुकसान नजर आते है। जिनके बारे में चलिए जानते है..

पोषण की कमी – सीमित समय में खाने से जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी।

ब्लड शुगर असंतुलन – डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल अचानक घट या बढ़ता है।

हार्ट रिस्क – लंबे समय तक इस पैटर्न को अपनाने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य पर असर – लगातार भूखे रहने से मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और तनाव की समस्या हो सकती है।

क्या करना चाहिए

इस तरह की बीमारियों के खतरे से बचने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए...

  • डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह से करें।
  • लंबे समय तक लगातार फास्टिंग से बचें
  • अपने डाइट में हेल्दी फूड, पर्याप्त पानी और जरूरी पोषक तत्व शामिल करें।
  • शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है