सोंठ खाने के खास फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Dry Ginger Benefits: आजकल कई बीमारियों का जाल फैल चुका हैं। इन बीमारियों के इलाज के लिए अक्सर लोग एलोपैथिक दवाओं का सेवन करते है। यह दवाईयां तुरंत आराम दिलाती है लेकिन नुकसान भी इसके होते है। आयुर्वेद में इन बीमारियों का तोड़ छिपा होता है इसकी जानकारी कई लोगों को नहीं होती हैं। आपने चाय के साथ अदरक का सेवन तो किया होगा लेकिन क्या आप सूखी अदरक के फायदे जानते हैं यह रसोई का मसाला नहीं बल्कि कई बीमारियों का रामबाण है।
जानिए सोंठ के खास फायदे
आपको बताते चलें, सोंठ को सूखी अदरक या ड्राई जिंजर पाउडर के नाम से जानते है। एक प्राकृतिक औषधि के रूप में भी सदियों से इस्तेमाल में लाई जा रही है। जहां ताजा अदरक में ताजगी और तीखापन होता है, वहीं सोंठ में एक खास तरह की गरमाहट और औषधीय शक्ति होती है, जो इसे बिल्कुल अलग बनाती है। इसे अदरक को सुखाकर बनाया जाता है, लेकिन सुखाने की प्रक्रिया के दौरान इसके गुणों में कई बदलाव आते हैं। इसका ज्यादा सेवन मानसून के मौसम में किया जाता हैं।
यह होते हैं पोषक तत्व
अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार बताया गया कि,सोंठ में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फोलिक एसिड, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें जिंजेरोल्स, शोगोल्स, जिंगिबेरीन, लिंलालूल, लिमोनीन और गेरानियोल जैसे जैविक तत्व भी मौजूद होते हैं।
जानिए सोंठ के सेवन से मिलने वाले फायदे
आप अगर सोंठ का सेवन करते है तो इसके खास फायदे मिलते है जो इस प्रकार हैं...
- सोंठ में मौजूद जिंजेरोल्स और शोगोल्स पाचन क्रिया में मददगार होते हैं। इसके साथ ही सूजन कम करने, दर्द में राहत देने, और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। यह गैस, अपच, सर्दी-खांसी, गले की खराश, और जोड़ों के दर्द में बेहद उपयोगी मानी जाती है।
- सोंठ में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को घटाते हैं और कैंसर जैसी बीमारियों से आपको सुरक्षित रखते हैं।
- सोंठ की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह ठंड या नमी वाले मौसम में खासतौर से लाभकारी मानी जाती है।
- आपको जानकारी ना हो 'त्रिदोष नाशक' के रूप में किया जाता है। यह वात और कफ दोष को संतुलित करता है। सोंठ से बनी चाय या काढ़ा सर्दियों में ऊर्जा और गर्माहट देता है।
- जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) जैसी समस्या रहती है, उनके लिए सोंठ वरदान की तरह काम करती है। यदि सोंठ को घी और मिश्री के साथ खाने के बाद लिया जाए, तो यह पेट को शांत करने और आंतों की मरोड़ से राहत दिलाने में सहायक होता है।
- सोंठ का पानी नियमित रूप से पीने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है और बार-बार बीमार पड़ने की संभावना कम हो जाती है।
- इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण मानसून के मौसम में फैलने वाली मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, बुखार आदि से लड़ने में सहायता करते हैं।
--आईएएनएस इनपुट के अनुसार