सुबह की सैर के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर होती है सुबह की सैर, जानिए किस समय करने से मिलते है सेहत को फायदे

Winter Walking Benefits: सर्दियों में पैदल चलना शरीर को गर्म रखने, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने और वजन घटाने में मदद करता है। जानें किस समय वॉक करना सबसे फायदेमंद है और इसे अपनी दिनचर्या में कैसे शामिल करें।

दीपिका पाल

Morning Walk In Winter: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर ठंडे तापमान का असर लोगों पर पड़ता है। ठंड की वजह से लोगों की एक्टिविटी भी कम हो जाती है लोग रजाई-कंबल में ही दुबके नजर आते है। वहीं पर कामकाजी लोग कंप्यूटर पर अपना ज्यादा समय बिताते है और शारीरिक गतिविधियां नहीं कर पाते है। शारीरिक गतिविधियां कम होने से शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है, इसलिए एक स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम, अच्छा आहार और पैदल चलना बहुत जरूरी है।

अगर पर किसी दवाई या सप्लीमेंट को लेने से बचना चाहते है तो सर्दियों के सीजन में पैदल चलने या सुबह की सैर को शामिल कर सकते है। सुबह की सैर करने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से फायदा मिलता है।

आयुर्वेद में जानिए सुबह टहलने के फायदे

यहां पर आयुर्वेद में सुबह टहलने के फायदे के बारे में बताया गया है। यहां पर आयुर्वेदिक में पैदल चलने को वात से जोड़ा गया है। पैदल चलने से शरीर में वात दोष संतुलित रहता है। सर्दियों में बदलते मौसम में सबसे ज्यादा वात औऱ कफ दोष बढ़ जाता है। पैदल चलने से हृदय और पाचन शक्ति मजबूत होती है, नींद में सुधार आता है, और शरीर में ऊर्जा प्रवाह सुधरता है। इसलिए खाने के बाद हमेशा 500 कदम रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि सिर्फ खाने के बाद ही चलना उपयोगी नहीं होता है। दिन के तीन पहर पैदल चलना शरीर के लिए औषधि की तरह काम करता है।

30 मिनट की मॉर्निग वॉक करना होता है बेहतर

अगर आप सुबह के समय 30 मिनट की सुबह की सैर या मॉर्निंग वॉक करते है तो फायदे मिलते है। कहते है कि, सुबह के समय तेजी से चलने से शरीर को ऑक्सीजन मिलती है तो वहीं पर मेटाबॉलिज्म तेज होता है, और तनाव कम होता है। सुबह की सैर के लिए कम से कम 30 मिनट तक तेजी से चलें और हाथों को फैलाकर गहरी सांस भी लें। इसके अलावा सर्दियों में दोपहर के समय खाना खाने के बाद वॉक करना भी जरूरी माना गया है। कहते है कि, खाना खाने के बाद लोग आलस की वजह से बिस्तर पर लेट जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। खाना खाने के बाद 20 मिनट बाद वॉक करना लाभकारी होगा। इससे गैस बनने की परेशानी नहीं होगी, पेट का पाचन भी दुरुस्त होगा, ब्लड शुगर नियंत्रित रहेगा, और नींद में भी सुधार होगा।

ये भी पढ़ें- 

रात के खाने के बाद करें हल्की सैर

अगर आप रात में खाना खाने के बाद टहलते है तो आपके लिए फायदेमंद होती है। रात में खाने के बाद हल्की सैर करना ही जरूरी होता है ध्यान रखने वाली बात है कि, रात के समय तेजी से नहीं चलना चाहिए। अगर आप सर्दियों में नियमित रूप से सुबह की सैर या दिनभर में 30 मिनट की सैर करते है तो आपके शरीर पर फर्क नजर आता है। इससे शरीर एक्टिवेट हो जाता है और दिमाग नींद लाने वाले हार्मोन नहीं बना पाता है। इसके लिए आप हल्के कदमों से वॉक जरूर करें, ऐसा आप करते है तो आपके शरीक का पाचन सही रहता है वहीं पर शरीर को पूरी तरह से पोषण मिलता है।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप