वॉकिंग का वायरल 6-6-6 ट्रेंड (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

आ गया वेट लॉस करने के लिए असरदार 6-6-6 वॉकिंग ट्रेंड का फार्मूला, जानिए कैसे करें शुरुआत

6-6-6 trend of walking: अगर आप अपने वॉकिंग करते हुए दस हजार कदम चलना चाहते है तो आपके लिए वॉकिंग का नया फार्मूला लेकर आए है जिसका नाम है 6-6-6 मेथड इस लक्ष्य को हासिल करने का एक स्मार्ट तरीका है।

दीपिका पाल

Trending Walking Formula: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रख पाना मुश्किल है। संतुलित खानपान के साथ ही व्यायाम या वॉकिंग का तरीका भी अपनाना जरूरी होता है। वॉक एक बहुत ही फायदेमंद और सबसे कम आँका जाने वाला व्यायाम है। साथ ही वजन कम करने से लेकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है। अगर आप अपने वॉकिंग करते हुए दस हजार कदम चलना चाहते है तो आपके लिए वॉकिंग का नया फार्मूला लेकर आए है जिसका नाम है 6-6-6 मेथड इस लक्ष्य को हासिल करने का एक स्मार्ट तरीका है। अगर आप इस फार्मूले को अपनाते है तो आपकी सेहत पर इसके सकारात्मक लाभ मिलते है।

जानिए 6-6-6 वॉकिंग ट्रेंड

यहां पर 6-6-6 वॉकिंग ट्रेंड की बात करें तो, यह सबसे आसान तरीके में से एक है। इसमें व्यक्ति को हफ्ते में 6 दिन वॉक करना होता है। इसमें रोज़ाना एक घंटा (60 मिनट) पैदल चलना शामिल है। जिसे आप सुबह 6 बजे या शाम 6 बजे कर सकते हैं। इसमें 6 मिनट वॉर्म-अप और वॉक के बाद 6 मिनट कूल-डाउन करें। इस एक घंटे में आप लगभग 7,000 कदम पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा अपने दिन भर के कामों जैसे - ऑफ़िस जाने, घर के काम करने, या बाज़ार जाने के दौरान पूरे कर सकते हैं।

जानिए कैसे अपनाएं ये तरीका

यहां पर वॉकिंग के इस ट्रेंडिंग रूल की बात की जाए तो आप इस फार्मूले को आसानी से कर सकते है। सुबह 6 बजे या शाम 6 बजे का समय चुनें। शाम 6 बजे के बाद व्यायाम न करें, यह आपकी आगे की गतिविधि में खलल डाल सकते है। इस वॉक के तरीके को अपनाने के दौरान आप सपोर्टिव जूते और हल्के कपड़े पहनें, सबसे पहले स्ट्रेचिंग करें उसके बाद वॉक शुरू करें। हफ्ते में करीब 5 दिन इस तरह ही चलने की आदत डालें।

मिलते है ये खास फायदे

अगर आप इस वॉकिंग के फार्मूले को अपनाते है तो आपके शरीर को इसके खास तरह के फायदे मिलते है।

1- कैलोरी बर्न होती है और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिलती है।

2- वॉक करने से दिमाग आपका सही रहता है और आप तनाव व अवसाद जैसी समस्याओं से बचे रहते है।

3-लगातार चलने से रक्तचाप कम होता है और रक्त संचार बेहतर होता है।

4-चलना कम प्रभाव वाला होता है, जिससे यह जोड़ों के दर्द वाले लोगों के लिए सुरक्षित है। नियमित समय पर चलने से बेहतर नींद आती है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

29 साल का गैंगस्टर, अमेरिका में केस और गिरफ्तारी वारंट...कौन है FBI के निशाने पर आया पंजाब का मेजर सिंह?

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव