सावन सोमवार व्रत (सौ. डिजाइन फोटो) 
हेल्थ

आज से हुई सावन की शुरुआत, व्रत में इन एनर्जी से भरपूर फलाहार को करें शामिल

सावन के पहले सोमवार से भगवान शिव की पूजा और व्रत रखा जाता है। व्रत के दौरान कोई निर्जला रहते है तो कुछ लोग संतुलित आहार लेते है। व्रत के दौरान आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

दीपिका पाल

आज यानि 11 जुलाई से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई है। यह महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे खास माना जाता है जिसमें शिवभक्त, महादेव की आराधना सच्चे मन से करते है। भगवान शिव को प्रसन्न करने और ध्यान के लिए सावन का महीना बहुत ही खास होता है। सावन के महीने में केवल पूजा-पाठ ही नहीं मौसम में भी सुहावना पन और सुकूनता का अनुभव होता है। महादेव की पूजा हर कोई स्त्री और पुरूष करते है। सावन के पहले सोमवार से भगवान शिव की पूजा और व्रत रखा जाता है। व्रत के दौरान कोई निर्जला रहते है तो कुछ लोग संतुलित आहार लेते है।

व्रत के दौरान आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि व्रत के दौरान आपकी एनर्जी बनी रहें। सावन में अन्न और नमक का सेवन करना वर्जित होता है इसकी जगह सेंधा नमक खान पसंद करते है। आज हम आपको व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए इन चीजों के बारे में बता रहे है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

व्रत के दौरान इन चीजों को करें सेवन

आप सावन सोमवार व्रत के दौरान कई चीजों का सेवन कर सकते है जो एनर्जी से भरपूर होती है...

दही या मौसमी फल

अगर आप पहली बार व्रत रखने जा रहे है तो आप अपनी डाइट में दही या मौसमी फलों को शामिल कर सकते है। इस डाइट में दही का सेवन करने से हमारा पेट ठंडा महसूस करता है। वहीं पर मौसमी फलों के सेवन से हमें शरीर में एनर्जी के साथ ही शरीर हाइड्रेट काफी रहता है।

साबूदाना खिचड़ी

अक्सर व्रत के दौरान लोग साबूदाना खिचड़ी खाना पसंद करते है यह व्रत के दौरान लिया जाने वाला हल्का भोजन होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर होता है जो शरीर को एनर्जी से बूस्ट रखता है। इसका स्वाद भी बेहतर होता है।

सिंघाड़े का आटा

आप व्रत के दौरान अपनी डाइट में सिंघाड़े का आटा शामिल कर सकते है। सिंघाड़ा व्रत में खाया जाने वाला खास भोजन है। इस सिंघाड़े के हलवे को खाने से आयरन और मिनरल्स शरीर को भरपूर मात्रा में मिलता है। इसके साथ ही आप मखाने या फ‍िर साबूदाने की खीर, आलू का हलवा भी बना सकती हैं।

फ्रूट चाट

सावन में आप व्रत रख रहे है तो, फ्रूट्स को सामान्य तरीके से खाने की बजाय आप इसे फ्रूट चाट बनाकर भी खा सकते है। इससे आपमें एनर्जी बनी रहेगी। साथ ही आपके शरीर को जरूरी पोषण मि‍लेगा।

एनर्जी से भरपूर फूड (सौ.सोशल मीडिया)

शकरकंद चाट

व्रत के दौरान मीठे में इस डिश को आप खा सकते है। यह चाट पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो शरीर को पोषण प्रदान करती है। इन चीजों को खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

कुट्टू का आटा

व्रत के दौरान आप कुट्टू का आटा भी डाइट में ले सकते है। कुट्टू के आटे की पूड़ियां, आलू या लौकी की सब्‍जी के साथ खा सकते है साथ में बेहतर पाचन के लिए रायता भी खा सकते है।

इन चीजों का सेवन करने से करें परहेज

आपको बताते चलें , आप खानपान में कुछ चीजों को खाने से परहेज कर सकते है...

  • ज्‍यादा तला-भुना खाने से बचें।
  • खूब पानी प‍िएं।
  • ओवरईट‍िंग न करें।
  • हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स भी लें।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा