पान का पत्ता (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

इन लोगों के लिए पान का पत्ता महाऔषधि से कम नहीं, लेकिन कैसे खाएं यह जानना ज़रूरी

Betel Leaves Benefits: पान का पत्ता सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसे सही तरीके से खाने पर यह कई बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य सुधार में मदद करता है।

सीमा कुमारी

Pan Leaf Benefits: पान सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं सेहत के लिए भी कमाल माना जाता हैं। पान के पत्तों का आध्यात्मिक महत्व भी हैं। पान हमारे कल्चर में शुरू से शामिल रहा है। धार्मिक कार्यो से लेकर सेहत तक में इसका इस्तेमाल होता आ रहा है। ऐसे में आज आपको बताते हैं कि पान का सेवन किन चार लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है?

पान का सेवन किन लोगों के लिए फायदेमंद

पाचन संबंधी समस्या से ग्रस्त लोग

खाली पेट पान का पत्ता चबाने से पाचक रसों में सुधार होता है, जो कब्ज, अपच और गैस में राहत देता है।

खांसी, सर्दी या सांस की बीमारी के मरीज

पान में एंटी-बैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो बलगम साफ करके फेफड़ों के संक्रमण, अस्थमा और गले की खराश में राहत देते हैं।

उच्च यूरिक एसिड वाले लोग

प्रतिदिन एक पान का पत्ता चबाने से यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

मुंह की बदबू और मसूड़ों की समस्या से परेशान लोग

पान चबाने से मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट होते हैं, जिससे ओरल हाइजीन (Oral Hygiene) में सुधार होता है, मसूड़ों की सूजन कम होती है और सांसों की दुर्गंध दूर होती है।

ध्यान रखने योग्य बातें

तंबाकू और बहुत ज़्यादा मीठा पान (अत्यधिक चीनी वाला) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को सीमित मात्रा में पान का सेवन करना चाहिए क्योंकि किसी भी चीज़ की अति नुकसानदेह होती है।

सेवन का तरीका

खाने के बाद एक पान का पत्ता चबाया जा सकता है, स्वाद के लिए सौंफ, काली मिर्च और इलायची मिला सकते हैं।

खांसी के लिए, पान के पत्ते का रस शहद के साथ लिया जा सकता है, या गर्म तेल में भिगोकर छाती पर लगाया जा सकता है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा