एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

एक दिन में कितना नमक खाना है उचित, इससे ज्यादा खाने के नुकसान जान लीजिए

आखिर नमक खाने की सही मात्रा क्या हैं या कैसे पहचाने की आप जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं। आइए जानते है इस बारे में एक्सपर्ट्स की राय ।

सीमा कुमारी

नमक भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार,नमक के बिना किसी भी खाने पीने की चीज में स्वाद नहीं आता। इसलिए भारतीयों में अधिकतर लोग जरूरत से ज्यादा नमक खाते हैं। दरअसल, लोगों को पता ही नहीं होता कि एक दिन में कितने ग्राम सॉल्ट का इंटेक यानी खाना चाहिए।

हालांकि, किसी भी चीज की ओवरडोज हानिकारक हो सकती है। ऐसे में, नमक का ज्यादा सेवन हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और किडनी की समस्याओं जैसे सेहत से जुड़े कई गंभीर खतरों का कारण बन सकता है।

पैक्ड फूड आइटम्स, जैसे कि चिप्स, नूडल्स और अल्ट्रा प्रोसेस्ड मीट में अक्सर ज्यादा मात्रा में नमक होता है। आइए आज आपको बताते हैं एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए? इसे ज्यादा खाने के क्या हैं नुकसान

एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए जानिए एक्सपर्ट्स की राय

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एक व्यक्ति को दिनभर में 5 ग्राम यानी 1 चम्मच से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन बता दें, भारतीय एक दिन में 10-15 ग्राम नमक का सेवन कर लेते हैं जिस वजह से ज्यादातर लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचना चाहते है तो नमक का सेवन कम से कम करें। बता दें, लिमिट से ज्यादा नमक का सेवन करने से पेट, लिवर या दूसरे ऑर्गन्स की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण हर समय सीने में जलन, एसिडिटी या दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स परेशान करने लगती है। लंबे समय तक ये गलती दोहराई जाए तो खराब पाचन की शिकायत होने लगती है।

एक गिलास सत्तू में कितना होता है प्रोटीन, जानकर चौंक जाएंगे आप, शुरू कर देंगे पीना

जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें तो वैसे भी कम नमक खाना चाहिए क्योंकि इससे दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

आपको बता दें, नमक ज्यादा खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं ही नहीं होती है। बल्कि हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बता दें, बहुत ज्यादा नमक खाने से शरीर में कैल्शियम कम हो जाता है जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसलिए डॉक्टर भी कम नमक खाने की सलाह देते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन