डिस्पोजेबल कप स्वास्थ्य के लिए कैसे नुकसान पहुंचाते हैं (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

डिस्पोजेबल कप में चाय-कॉफी पीते हों, तो इस ख़बर को पढ़ लें, तुरंत छोड़ देंगे वैसे कप

Health Tips: डिस्पोजेबल यानी पेपर कप में चाय, कॉफी पीना सेहत के लिए सही नहीं हैं। एक स्टडी में पाया गया कि 15 मिनट पेपर कप में गरम पेय रखने से हजारों माइक्रोप्लास्टिक कण निकलते हैं।

सीमा कुमारी

Disposable Cups and Cancer: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। लेकिन, मौजूदा समय में लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल गया है। अब स्टील या कांच के गिलास और बर्तनों की जगह डिस्पोजेबल कप ने ले ली है। पानी, चाय, कॉफी या अन्य पेय पदार्थों के लिए अब डिस्पोजेबल कप का ही प्रयोग किया जा रहा है।

कार्यालयों से लेकर बड़े रेस्टोरेंट तक इन कपों का उपयोग हो रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि डिस्पोजेबल कप का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आइए जानते है डिस्पोजेबल कप स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

डिस्पोजेबल कप स्वास्थ्य के लिए कैसे नुकसान पहुंचाते हैं जानिए:

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डिस्पोजेबल कप स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता हैं। दरअसल सामान्य पेपर कप में पानी या कोई भी तरल लंबे समय तक टिक नहीं सकता। इस वजह से इन्हें अंदर से एक पतली प्लास्टिक की परत से कोट किया जाता है। जिसे माइक्रोप्लास्टिक कहा जाता है। जब इनमें चाय या कॉफी जैसे गरम पेय डाले जाते हैं तो यह बहुत छोटे-छोटे प्लास्टिक कण निकलकर ड्रिंक में घुलने लगते हैं।

क्या कहती है रिसर्च में स्टडी

हाल ही में आईआईटी खड़गपुर की एक स्टडी में सामने आया है कि अगर पेपर कप में सिर्फ 15 मिनट तक गरम तरल रखा जाए तो इसमें से 20,000 से 25,000 तक माइक्रोप्लास्टिक कण निकलते हैं।

थायराइड और कैंसर का कारण भी डिस्पोजेबल कप

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति दिन में तीन बार भी ऐसे कप में चाय या कॉफी पीता है तो उसके शरीर में 75,000 तक न दिखने वाले प्लास्टिक कण जा सकते हैं। लंबे समय तक यह कण शरीर में जमा होकर हार्मोनल असंतुलन थायराइड और यहां तक की कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

किन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि स्मोकिंग और शराब का सेवन करने वाले लोगों के लिए डिस्पोजेबल कप का इस्तेमाल और ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि इनके शरीर पर प्लास्टिक और केमिकल का असर जल्दी पड़ सकता हैं।

ये भी पढ़ें-

कुल्लड़ का करें उपयोग

हमें चाय पीने के लिए प्लास्टिक या पेपर के कप के स्थान पर मिट्टी के कुल्हड़ों का उपयोग करना चाहिए। मिट्टी के कुल्हड़ों में ऐसे कई तत्व होते हैं जो हमारी हड्डियों के लिए लाभकारी हैं। इसके अलावा, ये हमें विभिन्न बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट