हेल्थ

सर्दियों में बेजान और ड्राई स्किन से हैं परेशान? ये घरेलू नुस्खे वापस लौटाएंगे नेचुरल निखार

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में अक्सर स्किन की नमी खो जाती है जिसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जगह घरेलू तरीकों को अपनाना चाहिए। जिससे स्किन का नेचरल ग्लो वापस आ सकता है।

प्रीति शर्मा

Winter Skin Care Routine: सर्दियों के समय ठंडी हवा और शुष्क हवा त्वचा की नमी को छीन लेती है। जिसकी वजह से रूखापन, बेजान, खिंचाव और फटी स्किन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासकर चेहरे, हाथ और होंठ के आसपास की त्वचा जल्दी ड्राई होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए नेचुरल और घरेलू उपायों को अपनाना बेहतर तरीका हो सकता है। जिससे स्किन नेचुरली मुलायम और मॉइश्चराइज रहेगी।

चेहरे की नमी कैसे बनाए रखें

स्किन को हर मौसम में ग्लोइंग बनाए रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। अगर शरीर हाइड्रेट रहता है तो स्किन को अंदर से नमी मिलती है। सर्दियों में अक्सर कम पानी पीने की वजह से स्किन ड्राई होने लगती है जिसे रोकने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें।

नेचुरल मॉइश्चराइज का इस्तेमाल

घर पर स्किन को मॉइस्चराइज रखने के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करें। जैसे नारियल तेल, एलोवेरा जेल, शहद और गुलाब जल जैसे प्राकृतिक तत्व स्किन को नमी देते हैं। नहाने के बाद स्किन पर गुनगुना नारियल तेल लगाने से नमी लॉक रहती है।

फेस मास्क है जरूरी

हफ्ते में दो बार फेस मास्क का उपयोग करने से स्किन मुलायम बनी रहती है। बेसन दही, ओट्स शहद या केले शहद के पैक को लगाने से त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है। साथ ही रूखेपन की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा दो बार मॉइश्चराइजर लगाना भी जरूरी है। चेहरे को साबुन से धोने के बाद तुरंत मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन सॉफ्ट और मुलायम बनी रहती है।

सनस्क्रीन का उपयोग

ठंड में बाहर निकलते समय चेहरे को पोछने की जगह हल्के तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। साथ ही मॉइश्चराइजर तुरंत लगा लें। इससे स्किन की नमी बाहर नहीं निकल पाएगी। सूर्य की किरणें भले ही कम दिखते हैं लेकिन सर्दियों में भी सनस्क्रीन का उपयोग करने से स्किन को नुकसान नहीं पहुंचता है।

इस तरह घर पर कुछ सरल उपायों को अपनाने से स्किन को सर्दियों में भी मॉइश्चराइज रखा सकता है। बिना महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स या साइड इफेक्ट के आप स्किन केयर अच्छे से कर सकते हैं।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय