(सौजन्य सोशल मीडिया) 
हेल्थ

कई बीमारियों के लिए रामबाण है बासी रोटी, वेट लॉस और गेन में भी करती है हेल्प, यहां जानिए खाने के तरीके

बासी रोटी खाने के इतने फायदे हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे खाने से कई रोगों का खतरा कम हो जाता है। बासी रोटी खाने से डायबिटीज, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों में लाभ मिलता है।

रीना पंवार

भारतीय घरों में रोजाना बासी रोटियां बच ही जाती हैं, जिन्हें आप और हम अगले दिन फेंक देते हैं या गाय और कुत्ते को डाल देते हैं। ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो बासी रोटी खाने के बारे में सोचते भी नहीं होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी खाना ताजी रोटी खाने से भी ज्यादा फायदेमंद हैं। आज हम आपको बासी रोटी खाने के ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे और कल से बासी रोटी फेंकने से पहले 100 बार सोचेंगे जरूर।

बासी रोटी खाने के इतने फायदे हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे खाने से कई रोगों का खतरा कम हो जाता है। बासी रोटी खाने से डायबिटीज, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों में लाभ मिलता है।

कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बासी रोटी खाना ताजी रोटी खाने से भी ज्यादा फायदेमंद है। इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। ऐसा इसलिये क्योंकि बासी रोटी में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। बासी रोटी में गट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाने वाले बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है जिससे इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। फाइबर के कारण इससे कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिये फायदेमंद

बासी रोटी खाना डाजबिटीज के पेशेंट के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो ग्लूकोज के अब्सॉर्प्शन को कम करने में हेल्प करता है। डायबिटीज के रोगी सुबह दूध के साथ बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

पाचन तंत्र होगा मजबूत

बासी रोटी खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से न केवल एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट की बीमारियों से राहत मिलती है बल्कि यह पाचन को भी मजबूत करता है। बासी रोटी में फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारण यह पाचन तंत्र को सुधारता है जिससे अपच और गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।

वेट लॉस में भी है मददगार

ऐसे लोग जो वेट लॉस जर्नी पर हैं उनके लिये बासी रोटी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। रिसर्च में पाया गया है कि ताजी रोटी के मुकाबले बासी रोटी में कम कैलोरीज होती है। इसे खाने से आपका पेट भी भरा रहेगा और तेजी से वेट लॉस भी होगा। वर्कआउट करने वालों को भी बासी रोटी खाने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं। बासी रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होती है ऐसे में इसके सेवन से मसल्स बनाने में मदद मिलती है।

शरीर की कमजोरी होगी दूर

जिनको शारीरिक कमजोरी रहती है या हर समय थका-थका फील करते हैं, ऐसे लोगों के लिये भी बासी रोटी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिये रात के वक्त बासी रोटी का सेवन करना अच्छा रहता है।

कैसे खाएं बासी रोटी

आप कई तरीके से बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं। आप गर्म दूध में भिगोकर इसे खा सकते हैं। इसके अलावा इसकी खीर बना सकते हैं। पोहा बनाकर भी बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, गर्मी के मौसम में बासी रोटी खाने से नुकसान भी हो सकता है। उच्च तापमान पर रोटी में बैक्टीरिया या फंगस जैसे रोगाणु पनप सकते हैं जिससे इसे खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG