चेहरे पर झाइयां (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

चेहरे पर अचानक झाइयां? इन विटामिन की कमी का हो सकता है संकेत, आयुर्वेद से मिलेगी राहत

Freckles Causes: चेहरे पर नजर आने वाली झाइयां कई बार महिलाओं की सुंदरता में कमी लाती हैं जिसको दूर करने के लिए हम कई उपाय करते हैं। कई बार ये झाइयां विटामिन की कमी से भी हो सकती है।

प्रीति शर्मा

Freckles on Face Reason: महिलाएं हर उम्र में जवां और खूबसूरत दिखना चाहती हैं लेकिन कई बार चेहरे पर कुछ चीजें उनकी सुंदरता को कम करने लगती हैं। चेहरे पर झाइयों  होना एक आम समस्या है जो कई कारणों से होने लगती है। चेहरे को सुंदर दिखाने के लिए कई बार लोग महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।

विटामिन की कमी

आयुर्वेद में चेहरे की झाइयों को पित्त दोष के असंतुलन से जोड़कर देखा गया है। धूप के ज्यादा संपर्क में आने से समस्या बढ़ने लगती है और फिर मेलास्मा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। चेहरे की झाइयों को कुछ आयुर्वेदिक उपायों से कम किया जा सकता है, लेकिन इसके साथ आहार में परिवर्तन लाना भी बहुत जरूरी है। विज्ञान कहता है कि शरीर में विटामिन सी, डी, बी 12, और फोलिक एसिड की कमी से चेहरे पर झाइयां होने लगती हैं।

झाइयां दूर करने के उपाय

शरीर में इन सभी विटामिन के संतुलन से चेहरे पर निखार लाया जा सकता है। हल्दी और एलोवेरा जेल  झाइयों   के लिए रामबाण इलाज है। इसके लिए कच्ची हल्दी की गांठ को पीसकर उसमें ताजा एलोवेरा जेल बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर गुनगुने पानी से मिश्रण को हटा दें। इस पैक को हफ्ते में दो दिन लगाएं। चेहरे के दाग धब्बे को हल्दी कम करने में मदद करती है और एलोवेरा जेल स्किन को नमी देता है।

ऑयल मसाज से फायदा

चेहरे पर फेस ऑयल से मसाज करने से भी फायदा मिलेगा। इसके लिए जैतून या बादाम के तेल में ग्लिसरीन मिलाकर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। अगर स्किन ऑयली है तो हफ्ते में एक बार और अगर ड्राई है तो दो बार मसाज करें। इससे चेहरे में रक्त का संचार बढ़ेगा और चेहरे पर ग्लो आएगा। गुलाब जल और कच्चे दूध का पेस्ट भी झाइयों को कम करने में मदद करता है। दूध चेहरे के रोम छिद्रों में जमी गंदगी को निकालने में मदद करेगा, जबकि गुलाब जल स्किन को अंदर से तरोताजा करेगा।

विटामिन से भरपूर डाइट

झाइयों को दूर करने के लिए डाइट में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, डी, बी 12, और फोलिक एसिड जरूरी है। सुबह खाली पेट आंवला का जूस, गिलोय का जूस और अनार का सेवन फायदेमंद माना जाता है। वहीं फोलिक एसिड हरी पत्तेदार सब्जियों में आसानी से मिल जाता है। अपने डाइट में हरी सब्जियों के सूप को शामिल करना भी शरीर को पोषक तत्वों की कमी से दूर रखता है।

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल