किन लोगों के लिए जहर है कच्चा प्याज (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

कच्चा प्याज खाना पड़ सकता है 'इनकी' सेहत के लिए बड़ा महंगा, जानिए किन लोगों को करना चाहिए परहेज़

रोजाना कच्चा प्याज खाने से उन लोगों को परेशानी हो सकती है जिनका पाचन खराब रहता है। कच्चा प्याज को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। कच्चे प्याज का सेवन करने से कुछ लोगों को ब्लोटिंग, गैस और हार्टबर्न की परेशानी हो सकती है।

सीमा कुमारी

प्याज भारतीय रसोई का एक आम हिस्सा है। इसका उपयोग करी, सैंडविच, सूप, और क्या नहीं बनाने में किया जाता है। भारत में कच्चे प्याज का सेवन अक्सर सलाद के रूप में किया जाता है। इसके सेवन से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं।

खासतौर से बात करें गर्मियों की तो इस मौसम में लोग लू से बचने के लिए प्याज का सेवन खूब करते हैं। डॉक्टर्स भी गर्मियों के मौसम में प्याज खाने की सलाह देते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने सारे स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होने के बावजूद भी इसका सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों के लिए कच्चा प्याज का सेवन नुकसानदायक हो सकती हैं ?

किन लोगों के लिए जहर है कच्चा प्याज जानिए

पेट से जुड़ी कई समस्याएं

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेट से जुड़ी समस्याएं होने पर कच्चे प्याज का सेवन नुकसानदायक हो सकती हैं। बता दें, प्याज में फ्रुक्टन नामक एक कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पचने में भारी होता है। इससे गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) से पीड़ित हैं।

 दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्या

दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्या वाले मरीजों के लिए भी कच्चे प्याज का सेवन नुकसानदायक हो सकता हैं। कच्चा प्याज खाने से मुंह में बदबू और मसूड़ों में जलन हो सकती हैं। अगर ठीक से मुंह की सफाई न की जाए तो इससे दांतों में बैक्टीरिया पनप सकता हैं।

ब्लड शुगर से जुड़ी समस्या

आपको बता दें, कच्चे प्याज का सेवन कई बार ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता हैं। इसलिए इसका सेवन शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता हैं। लेकिन जो लोग शुगर की दवाओं का सेवन कर रहे हैं उनके लिए इसका ज्यादा सेवन शुगर को खतरनाक तरीके से गिरा सकता हैं। इसलिए इन्हे खाने से बचना चाहिए।

एसिड रिफ्लक्स की समस्या

एक्सपर्ट्स बताते है कि, कच्चा प्याज एसिडिक होती है। इसलिए कई बार कच्ची प्याज का सेवन करने से हार्टबर्न और एसिड रिफलक्स की समस्या हो सकती है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय