रात में गहरी नींद से सोने के लिए अपनाए ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

अगर अच्छी नींद नहीं आने की समस्या है, तो ये उपाय दे सकते हैं चैन की नींद

Home Remedies:नींद न आने की समस्या से आज हर कोई परेशान है। इन समस्या को दूर करने के लिए सही आदतों को अपनाना बेहद जरूरी है। यहां बताए गए उपायों को अपनाकर इससे निजात पा सकते है।

सीमा कुमारी

Bedtime Tricks To Improve Sleep Quality: सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान के साथ नींद का होना भी बेहद जरुरी है। लेकिन मौजूदा समय में लोगों की लाइफ में इतना तनाव, चिंता घर कर गया है कि उन्हें रात में चैन की नींद भी नहीं आती है। जिसका असर पूरा दिन रहता है। प्रॉपर नींद न लेने पर आप मानसिक रूप से बीमार भी हो सकते है।

दिन भर आपके अंदर आलस, सुस्ती, चिड़चिड़ापन सा छाया रहेगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींद सही से न आने पर शारीरिक सेहत के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगता है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप कुछ ऐसे उपाय ट्राई करें, जिससे आपको रात में अच्छी नींद आए। ऐसे में आइए जान लेते है किन उपायों को अपनाकर गहरी नींद पाई जा सकती है।

रात में गहरी नींद से सोने के लिए अपनाए ये उपाय

चाय या कॉफी का सेवन न करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात में गहरी नींद से सोने के लिए सोने से पहले कभी भी चाय या कॉफी का सेवन न करें। देर रात कैफीन युक्त कॉफी पीने से बचें। चाय से भी परहेज करें। कहते है कैफीन युक्त पेय पदार्थ नींद को प्रभावित करते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो शाम के बाद कैफीन का सेवन पूरी तरह बंद कर दें। इसकी बजाय हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल या अश्वगंधा से बनी चाय पीने से नींद को बढ़ावा मिलता है।

पैरों की हल्के हाथों से तेल मालिश करें

रात में गहरी नींद से सोने के लिए पैरों की मालिश करना भी बढ़िया होता है। आयुर्वेद के अनुसार, सोने से पहले सिर और पैरों की तिल, सरसों या नारियल तेल से मालिश करने से तनाव कम होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह न केवल अच्छी नींद लेने में मदद करता है, बल्कि शरीर को रिलैक्स भी करता है।

अनुलोम-विलोम करें

हर दिन योग और गहरी सांस लेने की आदत डालें। योग और प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम और भ्रामरी तनाव को कम करते है। मन को शांत करते हैं। रोजाना 10 से 15 मिनट का योग करें।

खासकर, शवासन या बालासन करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। गहरी सांस लेने की तकनीक मस्तिष्क को ऑक्सीजन प्रदान करती है, जिससे नींद जल्दी आती है।

ये भी पढ़ें-

सोने का एक समय तय करें

अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए निश्चित समय पर सोना फायदेमंद हो सकता है । हर दिन सोने का एक समय तय कर लें और हर हाल में उसी निश्चित समय पर सोएं। रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत बनाएं। यह शरीर के बायोलॉजिकल क्लॉक को बैलेंस करता है और नींद के चक्र को नियमित करता है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर