पोषक तत्वों का पावर हाउस है रागी (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

पोषक तत्वों का 'पावर हाउस' है फिंगर मिलेट, एनीमिया हो या डायबिटीज, हड्डियों की कमजोरी भी करता है दूर

Health Tips:सर्दियों में सेहत का खजाना माने जाने वाले मोटे रागी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर ये सुपरफूड शरीर को गर्माहट देते हैं।

सीमा कुमारी

Ragi Khane Ke Fayde: उत्तर भारत सहित देश के अलग- अलग हिस्सों में सर्दी शुरु हो गई है। इस मौसम की सबसे सबसे खूबसूरत चीज ये है कि इन दिनों खाने के विकल्प कई गुना बढ़ जाते हैं। सबसे ज्यादा रंग–बिरंगी सब्जियां और फल ठंड में ही मिलते हैं।

हर तरह के अनाज भी इसी मौसम में खाए जाते हैं। इस मौसम में मिलेट्स यानी रागी का भी सेवन खूब किया जाता है। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होने के कारण लोग सर्दियों में इसे खाना पसंद करते हैं।

आपको बता दें, रागी को फिंगर मिलेट भी कहा जाता है और यह कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। रागी भारत में कोई नया ट्रेंड नहीं है। दक्षिण भारत में तो लोग सदियों से इसका सेवन खूब करते हैं।

वहां के कई घरों में रागी इतना जरूरी हिस्सा है कि लोग इसके बिना दिन शुरू ही नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों में रागी खाने के फायदे।

पोषक तत्वों का पावर हाउस है रागी

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय इस मोटे अनाज को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देता है। रागी यानी फिंगर मिलेट एक अत्यंत पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक मोटा अनाज है। रागी में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फाइबर और विटामिन-बी की भरपूर मात्रा होती है। सबसे खास बात है कि यह पूरी तरह ग्लूटन-फ्री है, इसलिए गेहूं से एलर्जी वाले लोग भी बेफिक्र होकर खा सकते हैं।

एनर्जी से भरपूर

इसे सुबह नाश्ते में रोटी, डोसा, दलिया या लड्डू के रूप में बनाकर खा सकते हैं और पूरा दिन बिना थके एनर्जी से भरपूर रह सकते हैं। इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं, जिससे भूख देर से लगती है और दिनभर चुस्ती बनी रहती है। वजन घटाने वालों के लिए भी यह बेस्ट है क्योंकि यह पेट लंबे समय तक भरा रखता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

एक्सपर्ट्स बताते है कि, रागी का सेवन हड्डियों के लिए भी बड़ा फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, इसलिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए यह प्राकृतिक कैल्शियम का स्रोत है। ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द में यह रामबाण है।

खून की कमी होती है दूर

रागी का सेवन हड्डियों के अलावा खून की कमी दूर करने में भी रागी कमाल करती है। इसमें भरपूर आयरन होने से एनीमिया की समस्या दूर होती है।

डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान

आपको बता दें, रागी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी वरदान है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता।

हार्ट के लिए फायदेमंद

हार्ट के लिए फायदेमंद भी रागी बेहतरीन है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। वहीं, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी यह नंबर-वन है और पेट से जुड़ी समस्याओं का भी खात्मा करती है।

एक्सपर्ट्स बताते है कि, रागी को अपने खाने की थाली में शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं। हालांकि कुछ सावधानी रखनी की भी जरूरत होती हैं। रागी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

PM मोदी के जन्मदिन पर खेल जगत ने दी बधाई, पीटी उषा से वैभव सूर्यवंशी तक सबने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना