सौंंफ (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ! गर्मियों में सही तरीके से इसका सेवन देगा जबरदस्त फायदे

Saunf Benefits In Summer: सौंफ को अक्सर खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Fennel Seeds Benefits: सर्दियों की विदाई के साथ पारा चढ़ने लगा है और ऐसे में शरीर को शीतल रखना किसी चुनौती से कम नहीं। आयुर्वेद जिसे पित्तशामक कहता है वह साधारण सी दिखने वाली सौंफ इस मौसम में आपके तन-मन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

मार्च की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बदलते मौसम में पेट की जलन, थकान और डिहाइड्रेशन आम समस्याएं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद सौंफ इस तपती गर्मी में एक बेहतरीन देसी टॉनिक का काम कर सकती है।

आयुर्वेद के अनुसार सौंफ की तासीर ठंडी होती है जो शरीर के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में सक्षम है। इसे पित्त दोष को संतुलित करने वाली औषधि माना जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अनुसार सौंफ न केवल लू से बचाती है बल्कि शरीर की आंतरिक गर्मी को बाहर निकालती है। जब आप सौंफ का पानी या शरबत पीते हैं तो यह सीधे तौर पर आपके पाचन तंत्र को शांत कर पेट की जलन से राहत दिलाता है।

सेहत का खजाना

  • सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण इसे एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी बनाते हैं।
  • भोजन के बाद सौंफ चबाना केवल एक परंपरा नहीं बल्कि विज्ञान है। यह गैस, ब्लोटिंग (पेट फूलना), अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर कर पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।
  • नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म सुधरता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह महिलाओं में हार्मोन बैलेंस करने और त्वचा की चमक बढ़ाने में भी सहायक है।
  • खाली पेट सौंफ का पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं जिससे दिनभर ताजगी बनी रहती है।
सौंंफ (सौ. फ्रीपिक)

इस्तेमाल करने का सही तरीका

सौंफ का अधिकतम लाभ लेने के लिए आप इसे इन तीन तरीकों से ले सकते हैं।

सौंफ का शरबत

सौंफ को पीसकर पानी में मिलाएं और छान लें। इसमें हल्की मिश्री मिलाकर पीना गर्मियों में रामबाण है।

सौंफ की चाय

एक चम्मच सौंफ को पानी में उबालकर छान लें। यह चाय गैस और ऐंठन में तुरंत राहत देती है।

सौंफ-मिश्री

खाना खाने के बाद इसका सेवन माउथ फ्रेशनर के साथ-साथ पाचन के लिए भी बेहतरीन है।

हालांकि सौंफ सुरक्षित है लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन न करें। गर्भवती महिलाएं और गंभीर रोगों से ग्रसित मरीज डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video