इस तेल से कुल्ला करने से मिलते है ढेरों फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

पानी नहीं इस तेल से करें सुबह-सुबह कुल्ला, माइग्रेन के अलावा इन समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा

अगर आप पानी की जगह तेल से कुल्ला करना शुरू करें, तो न सिर्फ मुंह की सफाई बेहतर होगी, बल्कि शरीर की कई पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

सीमा कुमारी

हमारी लाइफस्टाइल और सेहत का गहरा संबंध हमारे डेली आदतों से जुड़ा होता है। इनमें से एक आदत है सुबह उठकर कुल्ला करना भी। हममें से अधिकतर लोग सुबह-सुबह नींद से उठकर पानी से कुल्ला करते हैं ताकि मुंह की गंदगी और दुर्गंध दूर हो सके।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप पानी की जगह तेल से कुल्ला करना शुरू करें, तो न सिर्फ मुंह की सफाई बेहतर होगी, बल्कि शरीर की कई पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है?

आपको बता दें, आयुर्वेद में इसे 'ऑयल पुलिंग' कहा जाता है और यह सदियों पुरानी एक प्रभावी घरेलू तकनीक है। आपको बता दें कि सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें कोई दवा नहीं, सिर्फ रसोई में मिलने वाला तेल ही आपकी सेहत का साथी बनता है।

इस तेल से कुल्ला करने से मिलते है ढेरों फायदे

दांत और मसूड़ों की सुरक्षा

रोजाना सुबह नारियल या तिल का तेल से कुल्ला करने से मुंह में जमा बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। इससे दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सूजन और सांस की दुर्गंध जैसी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप भी दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सूजन और सांस की दुर्गंध जैसी प्रोब्लेम्स से परेशान है तो इस तेल से कुल्ला करने से निजात मिल सकती हैं।

गले की खराश और संक्रमण से बचाव

तेल से कुल्ला करने से गले में जमा बैक्टीरिया खत्म होते हैं जिससे खराश, टॉन्सिल या बार-बार गले खराब होने की समस्या से राहत मिलती हैं।

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

तेल से कुल्ला करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता हैं। मुंह में मौजूद बैक्टीरिया सीधे पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, तेल से कुल्ला करने से ये बैक्टीरिया खत्म होते हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और एसिडिटी में सुधार आता है।

यह भी पढ़ें-नकली पनीर पहचानने के बेहतरीन टिप्स जानिए, बाज़ार में खूब बिक रहे हैं नकली पनीर

माइग्रेन और सिरदर्द में राहत

एक्सपर्ट्स के अनुसार, तेल से कुल्ला करने से माइग्रेन और सिरदर्द से भी राहत मिल सकती है। बता दें, ऑयल पुलिंग शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इससे सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

ऐसे करें ऑयल पुलिंग

  • सुबह खाली पेट 1 बड़ा चम्मच नारियल या तिल का तेल लें।
  • इसे 15 मिनट तक मुंह में अच्छी तरह घुमाएं।
  • उसके बाद थूक दें।
  • फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करें और ब्रश करें।

एक्सपर्ट्स की मानें तो, कभी-कभी बड़ी बीमारियों का इलाज छोटी-सी आदत से भी हो सकता है। तेल से कुल्ला करना एक ऐसा ही सरल, सस्ता और प्रभावी तरीका है जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। आज से ही इस प्राचीन आयुर्वेदिक नुस्खे को अपनाइए और फर्क खुद महसूस कीजिए।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG