डार्क चॉकलेट (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

Dark Chocolate: क्या आप भी खाते हैं डार्क चॉकलेट? रोज सिर्फ 1-2 पीस खाने से मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Dark Chocolate Benefits For Heart Brain And Mood: रोज 1-2 पीस डार्क चॉकलेट खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। जानिए इसके 5 जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ और इसे सही मात्रा में खाने का तरीका।

सीमा कुमारी

Dark Chocolate Benefit:  शायद ही कोई हो जिसे चॉकलेट खाना पसंद न हो। क्या बच्चा हो या बड़ा, सभी चॉकलेट खाने के दिवाने होते है। अगर बात डार्क चॉकलेट खाने की हो तो चॉकलेट न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिए भी एक तरह का सुपरफूड मानी जाती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई तरह के फायदे होते हैं।

रोजाना 1-2 पीस डार्क चॉकलेट खाने से शरीर को ढेरों फायदे मिल सकते हैं। चॉकलेट का नाम सुनते ही अक्सर लोग इसे अनहेल्दी समझ लेते हैं, लेकिन अगर बात कम से कम 70% कोको वाली डार्क चॉकलेट की हो, तो यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना साबित होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके फायदे।

चॉकलेट खाने से क्या- क्या फायदा होता है?

  • याददाश्त बढ़ता है

चॉकलेट खाने से याददाश्त बढ़ता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद कोको मस्तिष्क में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। इससे आपकी एकाग्रता, याददाश्त और सीखने की क्षमता में सुधार होता है। बढ़ती उम्र के साथ होने वाली मानसिक कमजोरियों से ब चाने में भी यह काफी मददगार है।

  • हार्ट को रखता तंदुरुस्त

चॉकलेट खाने से याददाश्त बढ़ने के अलावा हार्ट भी स्वस्थ रहता है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स नाम का एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। रोज 1-2 पीस खाने से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

  • मूड बनाए हैप्पी

तनाव या चिड़चिड़ापन महसूस हो रहा हो? तो डार्क चॉकलेट आपका मूड तुरंत ठीक कर सकती है। इसे खाने से मस्तिष्क में एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे 'हैप्पी हार्मोन्स' रिलीज होते हैं। यह तनाव वाले हार्मोन 'कोर्टिसोल' के स्तर को घटाकर डिप्रेशन और एंग्जायटी से राहत दिलाती है।

  • स्किन पर ग्लो

यह सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक UV किरणों और फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे चेहरे पर असमय झुर्रियां नहीं पड़तीं और त्वचा का प्राकृतिक निखार बना रहता है।

  • वजन और शुगर क्रेविंग पर कंट्रोल

मीठा खाने की क्रेविंग को दबाने के लिए 1-2 पीस डार्क चॉकलेट खाना सबसे बेहतर ऑप्शन है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई