गर्मियों में दही खाने के फायदे और नुकसान जानिए (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बढ़िया सेहत के लिए गर्मी के मौसम में दही अमृत से कम नहीं, लेकिन इन लोगों नहीं खाना चाहिए, जानिए असली वजह

दही का सेवन हमारे शरीर को हेल्दी रखने में बड़ा फायदेमंद होता है। हालांकि कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में दही का सेवन फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में इन समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को दही खाने से बचना चाहिए।

सीमा कुमारी

Curd Benefits: किसी भी शुभ काम की शुरुआत दही खाने के साथ की जाती है, फिर चाहे परीक्षा हो या फिर नया जॉब। दही का सेवन भारत में उस ज़माने से होता आ रहा है, जब इसे सुपरफूड भी नहीं माना गया था। दही एक ऐसी चीज़ है, जिसे आपको गर्मियों के पूरे मौसम में अपनी डाइट का हिस्सा ज़रूर बनाना चाहिए।

जैसा कि, आप जानते है कि गर्मी के दिन आते ही दही की डिमांड बढ़ने लगती है। दही से जुड़ी कई टेस्टी डिशेस भी बनना शुरू हो जाती हैं। दही का सेवन हमारे शरीर को हेल्दी रखने में बड़ा फायदेमंद होता है।

दही खाने से पाचन में सुधार आता है और शरीर में ठंडक और ताजगी बनी रहती है। हालांकि कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में दही का सेवन फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में इन समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को दही खाने से बचना चाहिए।

आपको बता दें, दही एक अच्छा इम्यूनिटी बू्स्टर है और वैट मैनेजमेंट का काम भी करता है। जो लोग अस्थमा, एलर्जी, जोड़ों के दर्द आदि समस्याओं से घिरे हैं उन्हें दही नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं दही खाने के फायदे और किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

गर्मियों में दही खाने के फायदे जानिए :

इम्यून सिस्टम होगा स्ट्रॉन्ग

गर्मियों में दही खाने से सेहत को बड़ा फायदा होता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स, विटामिन बी12, कैल्शियम और प्रोटीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इससे सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।

स्किन और बालों के लिए बड़ा फायदेमंद

दही खाने से स्किन और बालों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। गर्मी में स्किन का रूखा और बालों का बेजान होना कॉमन प्रॉब्लम है। दही में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि त्वचा में नमी बनाए रखते हैं। दही खाने से बालों में मजबूती आती है और बाल चमकदार बनते हैं। यह स्किन इन्फेक्शन से भी बचाव करता है।

बॉडी कूल रखता है

गर्मी के दिनों लू लगना, शरीर का अधिक गर्म हो जाना और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं कॉमन है। बता दें कि दही ठंडी तासीर वाला होता है, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है और शरीर की ताजगी बनाए रखता है।

इन लोगों को दही खाने से बचना चाहिए :

सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोग

अगर किसी को पहले से सर्दी-जुकाम है, तो दही नहीं खानी चाहिए। इससे समस्या और बढ़ सकती है। खासकर रात में दही का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्थमा और एलर्जी वाले लोग

दही की तासीर ठंडी होने से शरीर में कफ बढ़ सकता है। इससे अस्थमा या एलर्जी के मरीजों को परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों को दही का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

एसिडिटी और अल्सर के मरीज

कुछ लोगों के लिए ज्यादा खट्टा दही एसिडिटी और पेट में जलन का कारण बन सकता है। ऐसे में ताजा और मीठा दही खाना फायदेमंद होता है।

जोड़ों के दर्द से ग्रस्त लोग

गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को ज्यादा मात्रा में दही खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सूजन बढ़ सकती है।

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने

रक्षाबंधन पर लें यह बड़ा संकल्प..राष्ट्रपति मुर्मू ने की अपील, PM मोदी समेत मंत्रियों ने देशवासियों को दी बधाई

नेपाल बाढ़ में फंसे तमिलों का रेस्क्यू, CM विजय ने IAS आशीष कुमार के नेतृत्व में भेजी विशेष टीम

Weather Alert: आसमान से बरसेगी आफत, 22 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, यूपी-बिहार में जलप्रलय का खतरा

नेपाल में फंसे नागपुर के 106 पर्यटकों की वापसी! काठमांडू से दानापुर के लिए रवाना, CM फडणवीस की पहल आई काम