क्यों गुड़ हमेशा सुरक्षित विकल्प है (,सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

क्या आप जानते हैं हर दिन गुड़ खाना कितना होता सुरक्षित है? बढ़ सकता है एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा

Jaggery Infection Causes: नेचुरल स्वीट गुड़ की बात करें तो, इसमें कई सारे पोषक तत्व होते है जैसे आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि। अगर हम गुड़ का सेवन ज्यादा करते है तो, ब्लड शुगर बढ़ सकती है।

दीपिका पाल

Disadvantages Of Eating Jaggery: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी होता है। मीठे के शौकीन अक्सर कुछ ना कुछ मीठा ट्राई करते रहते है। सर्दियों में सेहत के लिए गुड़ जैसी चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। कई बार ऐसा होता है कि, रिफाइंड शुगर की जगह ‘नेचुरल स्वीट’ के रूप में गुड़ खाना सही होता है। गुड़ खाना सेहत के लिए सही होता है लेकिन अगर आप भर-भर के इसका सेवन करते है तो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। गुड़ आपकी ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ा सकता है, इसलिए इसे हेल्दी समझकर ज़रूरत से ज्यादा खाना कई दिक्कतें पैदा कर सकता है।

गुड़ में होते है कई गुण

नेचुरल स्वीट गुड़ की बात करें तो, इसमें कई सारे पोषक तत्व होते है जैसे आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि। अगर हम गुड़ का सेवन ज्यादा करते है तो, ब्लड शुगर बढ़ने जैसी समस्या आ जाती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा गुड़ का सेवन करते है तो, गुड़ से कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती है।

गुड़ का ज्यादा खाने से होते है नुकसान

अगर आप गुड़ का सेवन ज्यादा करते है तो इसके नुकसान हो सकते है यानि इसका असर सेहत पर बुरा पड़ता है।

1- सर्दियों में गुड़ खाने से फायदा होता है लेकिन 100 ग्राम गुड़ में करीब 10 से 15 ग्राम फ्रक्टोज होता है। इसे रोजाना खाने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा गुड़ का सेवन कर रहे है तो आपके लिए नुकसान हो सकते है।

2- गुड़ का ज्यादा सेवन करने से लोगों को एलर्जी की शिकायत हो सकती है। इस गुड़ को खाने से अधिक मात्रा एलर्जिक रिएक्शन जैसे पेट दर्द, सर्दी, खांसी, मतली, सिरदर्द या उल्टी की समस्या खड़ी कर देती है। अगर आपको असामान्य प्रतिक्रिया दिखे तो, इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में करना चाहिए।

3- कई बार ऐसा होता है कि, गुड़ बनाने में अशुद्धियां नजर आती है जो पेट के इंफेक्शन को बढ़ाने का काम करता है। आप इसके लिए हमेशा भरोसेमंद ब्रांड का गुड़ ही चुनें और एक बार में ज़रूरत से ज्यादा न खाएं।

4- गुड़ की तासीर गर्म होती है इसके लिए अगर आप सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करते है तो नुकसानदायक होता है। थोड़ी मात्रा में गुड़ इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, लेकिन अधिक मात्रा में यह पाचन को बिगाड़ देता है। गुड़ शरीर में गर्मी पैदा करता है कि इससे पेट में जलन, कब्ज या असहजता हो सकती है।

5-गुड़ में फ्रक्टोज, ग्लूकोज और कुछ मात्रा में फैट भी मौजूद रहता है। इसमें 100 ग्राम गुड़ में लगभग 383 कैलोरी होती हैं। इसका सेवन आप अधिक करते है तो, वजन बढ़ाने के लिए योगदान देती है।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल