गुड़-जीरे के पानी के सेवन (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

गुड़ के साथ जीरे का सेवन सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जान लीजिए इसके अद्भुत फायदे

कहते हैं इसे सेवन करने से पेट से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं पर राहत मिलती है। जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकती है।

दीपिका पाल

Jaggery-Jeera Benefits: आयुर्वेद में कई चीजों के सेवन का महत्व होता है इसमें ही आज हम आपको गुड़ के साथ जीरे के सेवन के बारे में बता रहे है। कहते हैं इसे सेवन करने से पेट से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं पर राहत मिलती है। जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकती है? आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक की रेसिपी के बारे में भी जानते हैं। चलिए जानते है गुड़ और जीरा खाने के फायदे और इसे बनाने का तरीका।

जानिए कैसे बनाएं गुड़- जीरे का पानी

आप इस औषधि का फायदा लेना चाहते है तो, घर पर आसान विधि से गुड़ औऱ जीरे का पानी तैयार कर सकते है। यहां पर इस खास तरह के पानी को बनाने के लिए एक पैन लें इसमें एक गिलास पानी डाल दीजिए। अब इस एक गिलास पानी में एक स्पून जीरा और गुड़ के एक छोटे टुकड़े को डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लीजिए। वहां पर इस तैयार पानी को गिलास में छान सकते हैं यहां पर यह ड्रिंक गर्म तासीर वाली होती है इस ड्रिंक को पीकर आप अपनी ओवरऑल सेहत को इम्प्रूव करने का काम करता है।

जानिए कितना फायदेमंद है गुड़-जीरे का पानी

आपको बताते चलें कि, गुड़ और जीरे के पानी का सेवन आप अगर नियमित करते है तो आपको फायदा मिलता है। इसके लिए शरीर को डिटॉक्स करने के लिए यह बेस्ट डिटॉक्स में से एक है इसे नियमित लेते रहना चाहिए। इसके अलावा इस ड्रिंक को रेगुलरली पीकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। गुड़-जीरे के पानी को वेट लॉस के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये नेचुरल ड्रिंक जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकती है। हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –

खून की कमी को दूर करते है गुड़-जीरे का पानी

आपको बताते चलें कि, आप नियमित तौर पर गुड़ और जीरे के पानी का सेवन कर सकते है। यहां पर गुड़-जीरे का पानी पीकर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं और इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए भी महिलाएं इस ड्रिंक को पी सकती हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुड़-जीरे के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। खून की कमी को पूरा करने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?