Almonds Benefits in Winter: सर्दियों का मौसम जहां पर शुरु हो गया है वहीं पर इस मौसम में अक्सर खानपान में भी बदलाव होने लगते है। अगर हम सही डाइट नहीं ले पाते हैं तो इसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। सर्दियों में कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर चीजों के खाने पर जोर दिया जाता है लेकिन कई बार हम इनका सेवन हीं कर पाते है। सर्दियों में बादाम का सेवन करना आपके शरीर में इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। यहां पर बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो दिमाग को तेज करते हैं इतना ही नहीं मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी इसमें पाए जाते है।
यहां पर सर्दियों के सीजन में आप बादाम को अलग-अलग तरीके से खाते हैं तो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है इसके अलावा इसे कई तरीकों से खाना भी सही होता है।
बादाम को नाश्ते के रूप में खाएं
यहां पर सर्दियों के समय में आप हल्के भूने और ताजे तौर पर नाश्ते के रूप में बादाम का सेवन कर सकते है। यह भूख कों कंट्रोल करने के साथ संक्रामक बीमारियों से बचाने का काम करता है।
बादाम को गर्म पेय में डालें
सर्दियों के मौसम में आप बादाम मिलाकर गर्म पेय को पी सकते है। इसके लिए चाय या दूध का इस्तेमाल करते वक्त बादाम को मिला लें आपको इसका फायदा मिलने लगता है।
बादाम का चूरण या लड्डू
सर्दियों के मौसम में आप खाने के लिए बादाम का सेवन कर सकते है यहां पर आप बादाम के चूरण या लड्डू बनाकर खा सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और शरीर को आवश्यक ऊर्जा और गर्मी देता है।
बादाम के साथ घी और शहद
5-6 बादाम को हल्का भूनकर घी और शहद के साथ खाएं। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।
बादाम का दूध
सर्दियों में बादाम के दूध का सेवन गर्म करके करें। यह शरीर को गर्म रखता है और इसमें विटामिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे हल्दी और थोड़ी-सी चीनी मिलाकर पी सकते हैं।
यहां पर सर्दियों के मौसम में आप बादाम को खाते है तो इसके फायदे आपके शरीर को मिलते है। इसका नियमित सेवन करने से आपको इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा मिलती है। इसमें शामिल फाइबर के गुण आपके पाचन तंत्र के लिए बेहतर होते है। इसमें मौजूद पोटेशियम और सोडियम की मात्रा ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते है।