भूमि आंवला के सेवन से होने वाले फायदे (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

लिवर के इलाज में भूमि आंवला संजीवनी बूटी से कम नहीं, जानिए इसके अनमोल फायदे

भूमि आंवला एक प्रकार की जड़ी-बूटी है। जिसे लीवर का बॉडीगार्ड' कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते है लिवर का बॉडीगार्ड कहे जाने वाले फल के सेवन से होने वाले फायदे।

सीमा कुमारी

लिवर शरीर के सबसे जरूरी अंगों में एक होता है जो मानव शरीर को जिंदा रखने के लिए कई जरूरी काम करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और खून को साफ करता है। लेकिन, आज के दौर में जंक फूड, दवाइयों का ओवरडोज और तनाव आदि का असर सबसे पहले हमारे लिवर पर पड़ता है।

ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा प्राकृतिक इलाज मिल जाए, जो इस अनमोल अंग का ख्याल बिना साइड इफेक्ट के रख सके, तो कैसा रहेगा? हम बात कर रहे हैं एक बेहद छोटा-सा लेकिन असरदार फल की, जिसे भूमि आंवला कहा जाता है।

हो सकता है आपने इसका नाम पहले न सुना हो, लेकिन इसके फायदे इतने जबरदस्त हैं कि इसे लिवर का 'बॉडीगार्ड' कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते है लिवर का बॉडीगार्ड कहे जाने वाले फल के सेवन से होने वाले फायदे-

क्या है भूमि आंवला

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, भूमि आंवला एक छोटा-सा पौधा होता है, जो जमीन के पास उगता है और उसके छोटे-छोटे हरे फलों की बनावट आम आंवले जैसी होती है। इसीलिए इसे 'भूमि आंवला' कहा जाता है। यानी जमीन पर उगने वाला आंवला। आयुर्वेद में "झरफुका" भी कहा जाता है और यह लिवर, किडनी और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में बेहद लाभकारी माना गया है।

एड़ी के दर्द के लिए रामबाण हैं ये घरेलू उपचार, जल्द मिलेगा आराम!

लिवर का बॉडीगार्ड यानी भूमि आंवला के फायदे :

  • हेपेटाइटिस में फायदेमंद

आयुर्वेद में भूमि आंवला का उपयोग हेपेटाइटिस बी और सी जैसी बीमारियों में किया जाता रहा है। यह लिवर की सूजन को कम करता है और वायरस से लड़ने में सहायक होता है।

  • लिवर डिटॉक्स करता है

भूमि आंवला में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते है। यह लिवर की कार्यक्षमता को सुधारता है और उसे रीजनरेट करने में मदद करता है।

  • फैटी लिवर से राहत

आजकल फैटी लिवर एक आम समस्या है। ऐसे में भूमि आंवला फैट को लिवर में जमने से रोकता है और पहले से मौजूद फैट को भी धीरे-धीरे घटाता है।

  • डायबिटीज में फायदेमंद

भूमि आंवला का सेवन करने से डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है।

  • इम्यूनिटी बूस्ट करता है

भूमि आंवला का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है।

  • किडनी स्टोन में राहत

भूमि आंवला पेशाब के रास्ते पथरी के छोटे कणों को बाहर निकालने में मदद करता है।

कैसे करें भूमि आंवला का सेवन

भूमि आंवला का रस, पाउडर, या काढ़ा रूप में सेवन किया जा सकता है।

सुबह खाली पेट एक चम्मच रस पानी के साथ लें।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO