हार्ट सर्जरी (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

ऑपरेशन थिएटर की घड़ी बदल देगी आपका भविष्य? जानें क्यों दोपहर में की गई हार्ट सर्जरी होती है सबसे सफल

Best Time for Heart Surgery: विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर के समय की गई सर्जरी में शरीर की जैविक घड़ी बेहतर तरीके से काम करती है जिससे रिकवरी तेज और सफलता की संभावना अधिक होती है।

प्रीति शर्मा

Heart Surgery Research: चिकित्सा विज्ञान में अब तक सर्जरी की सफलता सर्जक के कौशल और तकनीक पर टिकी मानी जाती थी लेकिन अब इसमें समय का कारक भी जुड़ गया है। जर्नल एनेस्थीसिया में प्रकाशित एक चौंकाने वाली स्टडी के अनुसार दोपहर के समय की गई हार्ट सर्जरी सुबह की गई सर्जरी की तुलना में अधिक सुरक्षित और प्रभावी साबित हो सकती है।

सुबह सर्जरी का जोखिम है ज्यादा

यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन में हुई 90,000 से अधिक हार्ट सर्जरी के विशाल डेटासेट का बारीकी से अध्ययन किया। रिपोर्ट में पाया गया कि सुबह जल्दी (7 से 10 बजे) की तुलना में सुबह 10 से 12 बजे के बीच होने वाली सर्जरी में हृदय संबंधी मृत्यु का खतरा 18 प्रतिशत तक अधिक हो सकता है। इसके विपरीत, दोपहर या शाम के समय किए गए ऑपरेशनों में हार्ट फेलियर या मायोकार्डियल इंफार्क्शन जैसी जटिलताएं काफी कम देखी गईं।

स्टडी में यह भी सामने आया कि दोपहर या शाम की सर्जरी में मरीजों को कम जटिलताएं हुईं जैसे कि हार्ट फेलियर या मायोकार्डियल इंफार्क्शन। शोधकर्ताओं का मानना है कि बॉडी क्लॉक (सर्कैडियन रिदम) और हार्ट टिशू की रिकवरी क्षमता समय के साथ बदलती है जिससे दोपहर की सर्जरी ज्यादा सुरक्षित साबित हो सकती है। हालांकि कुछ अन्य स्टडीज में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया।

दोपहर के समय को इसलिए सही माना गया क्योंकि कुछ लोगों की बॉडी क्लॉक उन्हें सुबह जल्दी उठने वाला बनाती है और कुछ को रात में जागने वाला बनाती है।

हालांकि कॉम्प्लिकेशन रेट और दोबारा भर्ती होने पर दिन के समय का कोई असर नहीं पड़ा, फिर भी नतीजे हार्ट सर्जरी शेड्यूल करने के सबसे अच्छे समय के बारे में सवाल खड़े करते हैं।

बॉडी ब्लॉक पर सर्जरी का असर

जर्नल एनेस्थीसिया में छपी यह स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि पूरी सर्जरी पर बॉडी क्लॉक हमारे सेल्स और अंगों में मौजूद 24 घंटे के बायोलॉजिकल साइकिल का एक सेट के संभावित असर के बारे में भी एक जरूरी जानकारी देती है।

मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में क्लिनिकल सीनियर लेक्चरर और मुख्य लेखक डॉ. गैरेथ किचन ने कहा कि यह रिसर्च दिखाती है कि जब हार्ट सर्जरी सुबह देर से शुरू होती है तो दिल से जुड़ी मौत का खतरा थोड़ा ज्यादा होता है। टाइमिंग से जुड़े नतीजों में छोटे-मोटे सुधार भी मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

किचन ने कहा कि लोगों के बीच बॉडी क्लॉक बायोलॉजी कैसे अलग-अलग होती है इसकी ज्यादा समझ के साथ मरीजों की व्यक्तिगत स्थिति और अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाना चाहिए।

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव