बासी रोटी को क्यों माना जाता है फायदेमंद?(सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सेहत के लिए अमृत है बासी रोटी, पाचन से लेकर वजन तक में देती है बड़ा फायदा

Stale roti for digestion: बासी रोटी को आयुर्वेद में सेहत का अमृत माना गया है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करती है, पेट की समस्याओं से राहत देती है और वजन संतुलन में भी मददगार साबित होती है।

सीमा कुमारी

Benefits of stale roti: अक्सर भारतीय घरों में रात की बची हुई रोटियों को जानवरों के आगे डाल देते हैं  या फेंक देते हैं। लेकिन आपको पता हैं कि, बासी रोटी सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है? सही तरीके और सही समय पर खाई जाए तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक पोषण विज्ञान तक, दोनों में बासी रोटी के लाभ बताए गए हैं।

बासी रोटी को क्यों माना जाता है फायदेमंद?

अक्सर लोग ताजी रोटी को ही सेहत के लिए अच्छा मानते हैं, जबकि आयुर्वेद में बासी रोटी को भी लाभकारी बताया गया है। बासी रोटी में नमी कम हो जाती है, जिससे यह पेट के लिए हल्की मानी जाती है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है।

पाचन तंत्र के लिए कैसे फायदेमंद है बासी रोटी?

बासी रोटी खाने से पेट में गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है। खासकर अगर इसे सुबह दूध या पानी के साथ खाया जाए, तो यह आंतों को सक्रिय करने में सहायक मानी जाती है।

गर्मी के मौसम में बासी रोटी के लाभ

गर्मी में शरीर को ठंडक की जरूरत होती है। बासी रोटी की तासीर ठंडी मानी जाती है, जिससे यह लू और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।

वजन और शुगर कंट्रोल में सहायक

बासी रोटी धीरे-धीरे पचती है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती। यही वजह है कि वजन नियंत्रित करने वालों के लिए यह एक बेहतर विकल्प मानी जाती है। साथ ही, यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी मददगार हो सकती है।

कैसे करें बासी रोटी का सही सेवन?

रात में बनी सादी रोटी को साफ कपड़े में ढककर रखें और सुबह दूध, दही या पानी के साथ सेवन करें। ध्यान रहे कि रोटी खराब न हो और उसमें फफूंद न लगी हो।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?