पपीता का जूस पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

पपीते का जूस वेट लॉस ही नहीं करता, कई और फायदे हैं इसके, जानिए कैसे बनाएं जूस

जिस प्रकार पके पपीते का सेवन फायदेमंद होता है। ठीक उसी प्रकार पके पपीते का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट या नाश्ते में 1 गिलास पपीता का जूस पीने से हैरान करने वाले फायदे मिल सकते है।

सीमा कुमारी

Papaya Juice Benefits : पपीता एक ऐसा फल है, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। रोजाना एक कटोरी पपीता खाने से आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

कई लोग पके पपीता खाना नहीं पसंद करते हैं। ऐसे में पके पपीता का जूस पी सकते है ये पीने में बहुत टेस्टी लगता है और सेहत के लिए हेल्दी होता है। जानिए पके पपीता का जूस पीने के फायदे और पपीता का जूस कैसे बनाते हैं।

क्या हैं पके पपीता का जूस पीने के फायदे :

  • पेट को रखता दुरुस्त

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पपीता का जूस पीने से कब्ज की समस्या, गैस और एसिडिटी कम होती है। पपीता में पपेन नामक एंजाइम होता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद करता है। इसलिए 1 गिलास पपीते का जूस पेट के लिए इसे बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

  • त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद

आपको बता दें, रोजाना पपीता का जूस पीने से त्वचा और आंखों को भी फायदा मिल सकता है। इसमें विटामिन- A और विटामिन-C होने की वजह से आखों की रौशनी बढ़ाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद मिलती है। पपीता का जूस पीने से चेहरे पर ग्लो आता है और झुर्रियां दूर होती है।

  • इम्यून सिस्टम मजबूत होता

पपीता का जूस पीने से त्वचा और आंखों को ही फायदा नहीं मिलता है। बल्कि, इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। पपीता में विटामिन C भी पाया जाता है। इसे पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसके अलावा पपीता में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

  • मोटापा घटाने में कारगर

एक्सपर्ट्स बताते है कि, रोज पपीता का जूस पीने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती। वेट लॉस डाइट में इस लो कैलोरी जूस को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, बिना चीनी और फुल फाइबर के साथ इस जूस को पीने से ज्यादा फायदा होगा। पपीता का जूस पीने से काफी देर तक पेट भरा रहता है।

ऐसे बनाएं पके पपीता का जूस

पपीता का जूस बनाने के लिए सबसे पहले एक अच्छा पका पपीता लें। पपीता को छिलका और बीज हटाकर मोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सी के जूस वाले जार में पपीता डालें।

इसमें अपने हिसाब से पानी मिक्स कर लें। मिक्सी में अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। अब स्वाद के हिसाब से काला नमक डालें। अगर मीठा जूस पीना है, तो थोड़ी शक्कर मिला सकते हैं। इस जूस को सुबह खाली पेट पी लें। आपको गजब के फायदे मिलेंगे।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक