तुलसी के पत्तों का सेवन (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

इम्यूनिटी को मजबूत बनाते है तुलसी के पत्ते, सर्दियों में मिलेंगे इसके एक से बढ़कर एक फायदे

सर्दियों में यह तुलसी के पत्ते सबसे खास और रामबाण औषधियों में से एक है जो कई बीमारियों पर वार करती है। औषधि होने के अलावा तुलसी का धार्मिक महत्व भी होता है जो औषधीय गुणों के कारण भारतीय परिवारों में खास महत्व रखती है।

दीपिका पाल

Basil Leaves Benefits: सर्दी का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी संक्रमित बीमारियों का खतरा पनपता है। इसकी वजह से इम्यूनिटी का लेवल कम हो जाता है इसे कम करने के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन करना अच्छा माना जाता है। सर्दियों में यह तुलसी के पत्ते सबसे खास और रामबाण औषधियों में से एक है जो कई बीमारियों पर वार करती है। औषधि होने के अलावा तुलसी का धार्मिक महत्व भी होता है जो औषधीय गुणों के कारण भारतीय परिवारों में खास महत्व रखती है।

रोजाना चार तुलसी के पत्ते खाने से होने वाले फायदे

सर्दियों में तुलसी का सेवन करने से शरीर को मजबूती मिलती है और स्वस्थ को बनाए रखने में मदद करता है। चलिए जानते हैं और भी फायदे...

1- सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी के ज्यादा मामले देखे जाते है इसके लिए तुलसी का सेवन करना चाहिए। इसके एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की खराश और खांसी को ठीक करने में कारगर होते हैं इसके लिए आप चाय में डालकर या सामान्य तरीके से ही तुलसी का सेवन करें।

2- तुलसी का सेवन अगर आप नियमित करते है तो, इससे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। इस तुलसी के पत्तों में कई औषधिय गुण समाए होते है इसमें विटामिन सी और जिंक की भरपूर मात्रा होती है। इसके लिए संक्रमण जनित बीमारियों को खत्म करने के लिए तुलसी का सेवन करना चाहिए।

3- शरीर को अंदरूनी तरीके से साफ करने के लिए तुलसी के पत्ते फायदेमंद होते है। इसके लिए आप रोजाना तुलसी के चार पत्ते जरूर खाएं यह सभी टॉक्सिन को बाहर निकालता है।

4- हर कोई वर्तमान जिंदगी में तनाव और कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित है इसके लिए तुलसी का सेवन फायदेमंद रहेगा। सर्दियों में होने वाले सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर को यह तुलसी के पत्ते फायदा दिलाते है।

5-दिल की सेहत को मजबूत बनाने के लिए तुलसी के पत्ते फायदेमंद होते है। दरअसल तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखते हैं।

6-पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए तुलसी के पत्ते कारगर होते है। यहां पर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहने वाले लोग अगर तुलसी के पत्ते का सेवन करते है तो फायदेमंद होता है इसके बारे में आपको जानना जरूरी है।

जानिए कैसे करें तुलसी का सेवन

यहां पर कई प्रकार के फायदों के लिए आप तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते है। इसके लिए आपको यह खास उपाय अपनाना जरूरी है यानि आप रोजाना सुबह खाली पेट चार ताजा तुलसी के पत्तों को गुनगुने पानी के साथ जरूर लें। वहीं पर इसके अलावा तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर हर्बल चाय के रूप में पिएं और तुलसी का सेवन शहद के साथ करने से भी इसके फायदे बढ़ जाते हैं।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए