अर्ध हलासन करने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

पेट, पीठ और पैर की परेशानियां दूर करता है अर्ध हलासन, जानिए इसे करने का तरीका

Aardha Halasan- योगासनों में से एक हलासन सरल योगासन है, जो पेट, पीठ और पैरों की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ तनाव को कम करने में भी प्रभावी है। इस योग को करने से सेहत आपकी बेहतर बनती है।

दीपिका पाल

Aardha Halasan- योग हमारी भारतीय संस्कृति का अनमोल उपहार है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। हम अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग को शामिल कर सकते है। योग सेहत को बेहतर रखने के साथ ही आपकी जीवनशैली को भी व्यवस्थित करता है। योगासन को काफी है लेकिन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, अर्ध हलासन के बारे में बताया गया है।

एक ऐसा सरल योगासन है, जो पेट, पीठ और पैरों की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ तनाव को कम करने में भी प्रभावी है। इतना ही नहीं इस आसन को करने के तरीके और शरीर की मांसपेशियों की मजबूती और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के बारे में बताया गया है।

अर्ध हलासन योग मुद्रा के बारे में और करने का तरीका

यहां पर दुनिया के समस्त योगासनों में से एक अर्ध हलासन एक योग मुद्रा के बारे में बताया गया है। अर्ध हलासन एक योग मुद्रा है, जो हलासन का सरल रूप है। इसमें शरीर को पूरी तरह उल्टा नहीं करना पड़ता, जिससे यह शुरुआती लोगों के लिए भी आसान है। इस आसन में पीठ के बल लेटकर पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाया जाता है, जिससे पेट और निचले शरीर पर हल्का दबाव पड़ता है। इस योग मुद्रा को आप आसानी से कर सकते हैं इसके लिए प्रक्रिया बताई गई है।

कैसे करें योग मुद्रा

आयुष मंत्रालय द्वारा अर्ध हलासन करने का तरीका बताया गया है जो बेहद आसान है।अभ्यास के लिए योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैरों को मिलाकर सीधा रखें और हथेलियों को शरीर के पास रखें। सांस लेते हुए धीरे-धीरे दोनों पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं। इस दौरान बिना घुटनों को मोड़े पैरों को सीधा रखें और 10-15 सेकंड तक इस स्थिति में रहें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाएं। इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

जानें अर्ध हलासन करने के फायदे

यहां पर अर्ध हलासन को नियमित करने के फायदे मिलते है जो इस प्रकार है...

  • यह आसन पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जिससे कब्ज और अपच की समस्या से राहत मिलती है।
  • यह रीढ़ को लचीला बनाता है और पीठ दर्द को कम करता है।
  • यह आसन मन को भी शांत करने में सहायक है, जिससे तनाव व चिंता कम होती है।
  • यह पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है।

ये भी पढ़ें

किन लोगों को नहीं करना चाहिए आसन

यहां पर योगासन करने के वैसे तो कई फायदे है लेकिन गर्भवती महिलाएं, हर्निया या गंभीर रीढ़ की समस्या से ग्रसित लोगों को भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस योग मुद्रा को करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी होता है।हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे विशेषज्ञ की सलाह पर ही करना चाहिए।

--आईएएनएस इनपुट के अनुसार

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी