स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए पैरेंट्स अपनाएं 5 तरीके (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बच्चों को फोन-लेपटॉप से रखना है दूर ,तो स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए पैरेंट्स अपनाएं 5 तरीके

Kids Phone Addiction Solutions: बच्चों के मोबाइल देखने की आदत उन्हें कमजोर और इनएक्टिव बना देती है। बच्चों की सेहत को सही करने के लिए आज हम कुछ खास टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए है जो असरदार होती है।

दीपिका पाल

Parenting Tips in Hindi: आजकल बच्चे टेक्नोलॉजी से लगातार जुड़ते जा रहे है इसकी वजह से सीखने की बजाय बुरी तरह प्रभावित भी हो रहे है। बच्चे मोबाइल पर कार्टून देखते है तो माता-पिता के मना करने पर मोबाइल देखने की जिद करते है। वहीं पर मोबाइल देखने से बच्चों के मानसिक सेहत पर तो असर पड़ता है साथ ही स्क्रिन पर घंटों बिताने की वजह से आंखें भी कमजोर होने लगती है।

बच्चों के मोबाइल देखने की आदत उन्हें कमजोर और इनएक्टिव बना देती है। बच्चों की सेहत को सही करने के लिए आज हम कुछ खास टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए है जो असरदार होती है।

जानिए किन तरीकों से छुड़ा सकते है बच्चों में मोबाइल की लत

छोटे बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए आप इन खास तरीकों को अपना सकते है जो फायदेमंद होते है।

1- छोटे बच्चों को मोबाइल देने का लालच बिल्कुल ना दें। किसी भी काम या खाना खिलाने, पढ़ाई के लिए मोबाइल नहीं देना चाहिए। अभिभावक को मोबाइल देने की बजाय आप टाइम टू टाइम पढ़ाई करवाएं या बच्चों की एक्टिविटी पर ध्यान दें।

2- अगर अभिभावक अपने बच्चे को मोबाइल देते है तो उसके लिए समय तय करना जरूरी है। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीनटाइम 2 घंटा होना चाहिए इसमें फोन,टीवी और टैब सब कुछ मिलाकर होता है। आप बच्चों से फोन छीनने की बजाय उसके इस्तेमाल से होने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में समझा सकते है।

3- हमेशा ऐसा व्यवहार करें जो बच्चों में अच्छी आदतों को विकसित करता हो। छोटे बच्चों के लिए माता-पिता रोल मॉडल होते है। भले ही आप निजी जिंदगी में एक-दूसरे के लिए सही न हो बच्चों के लिए माता-पिता के रूप में सही होना जरूरी होता है।

4- माता-पिता अगर वर्किंग है तो आपको बच्चों के लिए समय निकालना जरूरी है। उसे मोबाइल देने की बजाय आप उसे दूसरी फिजिकल एक्टिविटीज जैसे आउटडोर गेम्स, पेंटिंग, क्राफ्ट, स्केटिंग, स्विमिंग में पार्टिसिपेट जरूर करवाएं। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्दी होते है।

5- अपने काम की वजह से बच्चे को मोबाइल नहीं देना चाहिए। इसकी जगह आप उन्हें कुछ फिजिकल एक्टिविटी बता सकते हैं। मोबाइल देने से आपका बच्चा क्या देख रहा है और क्या सीख रहा है इसका पता नहीं चल पाता है।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद