कैंसर की 1,364 दवाएं 96 प्रतिशत तक हुईं सस्ती सोर्स: सोशल मीडिया
हेल्थ

कैंसर की 1,364 दवाएं 96 प्रतिशत तक हुईं सस्ती, दवाओं की लिस्ट और नई MRP दरें यहां देखें

Cancer Drug Prices Slashed: कैंसर का इलाज काफी महंगा होता है। लेकिन दिवाली बाद बड़ी खुशखबरी आई है कि अब 96 प्रतिशत तक ये दवाएं सस्ती हुईं हैं। NPPA द्वारा कैंसर की 1,364 दवाओं के रेट कम कर दिए गए हैं।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • कैंसर की 1,364 दवाएं 96% तक सस्ती हो गई हैंं

  • 'पैल्बोप्रो' की कीमत अब मात्र 2,720 रुपए

  • टैबलेट 'एबिरोन' की कीमत अब मात्र 3218.23 रुपए

News Prices of 1,364 Anti-Cancer Drug: दरअसल, दिवाली बाद सरकार के इस कदम की सराहना की जा रही है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर 1 लाख की आबादी पर लगभग 100 से 100.4 लोगों में कैंसर की पहचान हुई है।

ऐसे में इस फैसले का असर भारत की बड़ी जनसंख्या पर सकारात्मक रूप से पड़ने वाला है। अब दवाइयों के नाम पर ज्यादा पैसे ऐंठने वाले केमिस्ट और अस्पतालों के खिलाफ ग्राहक मामला दर्ज करा सकते हैं।

कौन-कौन सी दवाएं हुईं हैं सस्ती

अब भारत में कैंसर की कई महत्वपूर्ण 1,364 दवाईयां सस्ती हो गई हैं। आज से इनकी नई कीमत बाजार में लागू हो गई है। RPG लाइफ साइंसेज की ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कैप्सूल 'पैल्बोप्रो' की कीमत 40,421.33 रुपए से घटकर अब 2,720 रुपए हो गई है।

दरअसल, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले NPPA ने कैंसर की 137 दवाओं की कीमतों पर ट्रेड मार्जिन की लिमिट फिक्स कर दी है। इसके अलावा, अरविंकेयर फार्मा की प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली टैबलेट 'एबिरोन' (एबिराटेरोन एसीटेट 250 मिलीग्राम) की कीमत 41,250 रुपए से घटकर अब 3218.23 रुपए रह गई है।

यहां देखें कैंसर की दवाओं की लिस्ट और उनकी नई MRP दरें

Bevacizumab 100 MG Injection: Used for Lung, Colon, Ovary and Cervical CancerBryxtaZydus Lifesciences Limited25,995.003,318.00
BevaciRelReliance Life Sciences Private Limited24,079.003,985.00
CIZUMABHETERO HEALTHCARE LTD15,658.003,103.00
VersavoDr. Reddys Laboratories Limited7,686.003,504.23
Denosumab 60 MG Injection: Used for breast and prostate cancer (prevents bone loss)DenOsteoRelReliance Life Sciences Private Limited24,955.006,240.00
DebrumabRPG LIFE SCIENCES LTD22,031.255,941.00
DenoclastZydus Lifesciences Limited19,687.507,334.84
ROZELINTAS PHARMACEUTICALS LTD15,458.406,825.50
Abiraterone acetate 250 MG Tablet: Used for Prostate CancerABIRONEARVINCARE PHARMA PVT LTD41,250.003,218.23
ABIRATKhandelwal Laboratories Private Limited36,088.814,064.48
AHABIRHETERO HEALTHCARE LTD33,876.504,925.00
AbiraproGlenmark Pharmaceuticals Ltd.28,744.005,768.00
Pegfilgrastim 6 MG Injection: To prevent neutropenia in cancer patientsPEG FILTEROHETERO HEALTHCARE LTD9,093.001,631.00
Peg-ReliGrastReliance Life Sciences Private Limited5,331.001,258.00
PegexGennova Biopharmaceuticals Ltd.6,270.451,527.78
Peg FrastimRPG LIFE SCIENCES LTD6,660.851,807.00
Azacitidine 100 MG Injection: Used for Blood CancerAzatiRelReliance Life Sciences Private Limited7,790.001,397.00
AZADINEINTAS PHARMACEUTICALS LTD5,964.701,199.50
AzacytinDr. Reddys Laboratories Limited6,337.001,495.04
Azadual 100MSN LABORATORIES PRIVATE LIMITED4,852.031,207.80
Enzalutamide 40 MG Capsule: Used for prostate cancerENZAPTOR 40HALSTED PHARMA PVT LTD20,625.002,475.60
XTIDEERIS LIFESCIENCES LIMITED10,828.121,729.21
EnzutaEmcure Pharmaceuticals Ltd.20,667.004,157.65
ENZAMIDEINTAS PHARMACEUTICALS LTD10,781.253,536.50
Fulvestrant 250 mg Injection: Used for breast cancerFASNORMERIS LIFESCIENCES LIMITED30,421.873,671.73
FULZOSHETERO HEALTHCARE LTD16,500.003,215.00
FulviraEmcure Pharmaceuticals Ltd.16,694.953,900.41
FISTENT INJAdley Formulations Pvt.Ltd22,600.006,031.50
Palbociclib 125 MG Capsule: Used for breast cancerPalboproRPG LIFE SCIENCES LTD40,421.332,720.00
PALBOMEDMedicamen Biotech Limited13,500.002,302.00
PICLIBHETERO HEALTHCARE LTD7,801.502,058.00
Palborest 125MSN LABORATORIES PRIVATE LIMITED2,246.00791.8
Pemetrexed 500 MG Vial: Used for lung cancerReliTrexedReliance Life Sciences Private Limited9,977.001,113.00
PEMETOMEDMedicamen Biotech Limited5,062.00940
ADPEM 500Adley Formulations Pvt.Ltd5,499.001,035.05
PemgemDr. Reddys Laboratories Limited7,032.003,408.64
Pertuzumab 420 MG Injection: Used for breast cancerLUPIHER 2Lupin Limited83,520.0037,358.35
WomabDr. Reddys Laboratories Limited74,992.5053,708.19

सालाना लगभग 3540.38 करोड़ की बचत

अनुमान लगाया गया है कि इस फैसले के बाद उपभोक्ता को करीब 3540.38 करोड़ की सालाना बचत होगी। बता दें कि जो 10-15 चिह्नित दवाएं अभी भारत में नहीं आई हैं, उनके बाजार में आने के बाद TMR के तहत नई कीमतें भी लागू होगी।

दवाओं पर अवैध वसूली की ऐसे करें शिकायत

अगर केमिस्ट और अस्पताल वाले उपभोक्ता से ज्यादा फैसे वसूलते हैं तो इसकी शिकायत फार्मा जन समाधान पोर्टल या 1800-111-255 पर कॉल कर दर्ज कराएं। दवा खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है।

जैसे- दवा खरीदने से पहले पैकेट पर छपी नई एमआरपी देख सकते हैं और 'फार्मा सही दाम' मोबाइल ऐप या एनपीपीए की वेबसाइट (nppa.gov.in) के जरिए दवाओं की कीमतों की जांच जरूर करें।

RSS पर प्रतिबंध की कोशिश के दौरान इब्राहिम ने किया था संघ का बचाव, मोहन भागवत ने सुनाया 1930 के दशक का किस्सा

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग