नौतपा में बैंगन (फोटो. सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Nautapa 2026: नौतपा में क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन, जानिए स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कारण

Foods To Avoid In Nautapa: साल के सबसे गर्म 9 दिनों में यानी नौतपा के दौरान खाने-पीने को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नौतपा में बैंगन नहीं खाना चाहिए, लेकिन क्यों?

रीता राय सागर

Avoid Eating Brinjal In Nautapa: देश भर में कई जगहों पर तापमान 45 के पार पहुंच गया है। 25 मई से 2 जून तक रहने वाला नौतपा साल के सबसे भीषण गर्मी वाला नौ दिन होता है। नौतपा के दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है, उनमें से एख है नौतपा के दौरान बैंगन नहीं खाना।

बैंगन न खाने की सलाह के पीछे आयुर्वेद, विज्ञान और स्वास्थ्य से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण कारण हैं। नौतपा में सूर्य की किरणें अत्यधिक सीधी और तेज होती हैं, जिससे शरीर का तापमान बढ़ता है और पानी की कमी होने लगती है।

क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन (Why Avoid Brinjal In Nautapa)

  • गर्म तासीर और पित्त का बढ़ना

आयुर्वेद में बताया गया है कि बैंगन की तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए नौतपा की भीषण गर्मी में इसे खाने से शरीर की आंतरिक गर्मी और पित्त दोष तेजी से बढ़ता है। इसके कारण पेट में जलन, एसिडिटी, घबराहट और छाती में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

  • किडनी स्टोन की समस्या

नौतपा के दौरान बैंगन खाने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। बैंगन के बीजों में ऑक्सालेट नामक कंपाउंड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। नौतपा में अत्यधिक पसीना निकलने के कारण शरीर में पहले से ही पानी की कमी होती है। ऐसे में बैंगन खाने से कम पानी और ऑक्सालेट का कॉम्बिनेशन शरीर में बहुत तेजी से क्रिस्टल बनाने लगता है, जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा दोगुना हो जाता है।

  • कमजोर पाचन शक्ति

बैंगन एक स्पंजी सब्जी है, इसी वजह से यह पकाने के दौरान तेल को बहुत ज्यादा सोखती है, जिससे यह काफी भारी हो जाती है। गर्मियों में हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती है। इस दौरान भारी और तैलीय बैंगन खाने से पेट फूलना, अपच, उल्टी-दस्त और शरीर में भारीपन व आलस जैसी शिकायतें होने लगती है।

  • त्वचा संबंधी समस्या

बैंगन खाने से स्किन से जुड़ी दिक्कतें जैसे लाल चकत्ते, फोड़े-फुंसी, घमौरियां या खुजली हो सकती है। बैंगन में पाया जाने वाला सोलानेन और इसकी गर्म प्रकृति शरीर के तापमान को असंतुलित करती है।

हीटवेव डाइट टिप्स (Nautapa Diet Tips)

नौतपा में शरीर के हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है। इसलिए अधिक मात्रा में पानी पीने के अलावा मौसमी फल तरबूज, खीरा, खरबूजा, नींबू पानी, और छाछ या लस्सी जैसी चीजों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां