हरे चने के स्वास्थ्य के लिए लाभ  
लाइफस्टाइल

हरा चना Bad Cholesterol का है दुश्मन, कई अन्य मामलों में है हेल्थ के लिए वरदान

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियों में मिलने वाली ढेर सारी सब्जियों में से एक हरा चना भी है। जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हरा चना सभी स्प्राउट्स यानी कि अंकुरित अनाजों में सबसे ज्यादा पौष्टिक और फायदेमंद माना जाता है। हरा चना एक ऐसा सुपरफूड है जिसमें कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते है। जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। इसमें मौजूद न्यूट्रिशन कई सारी समस्याओं से राहत दिला सकता है। तो ऐसे में आइए जानें हरे चने के सेवन से होने वाले फायदे।

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, हरा चना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन B9 भ्रूण का विकास करने में मदद करता है। ये गर्भपात जैसी स्थिति से बचाने में मदद करता है।

हरी मटर की ही तरह हरे चने में भी प्रोटीन की मात्रा मौजूद होती है। जो हमारे मसल्स, आंखों और बालों के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही हरे चने में विटामिन-A और C भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। विटामिन-C इम्यूनिटी को इम्यूनिटी मजबूत बनाता है। जिससे संक्रामक बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। इसके साथ ही हरे चने में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी होता है। जो स्किन को हेल्दी रखने में कारगर होता है।

हरा चना हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ये चना बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

एक्सपर्ट्स की मानें तो, हरा चना हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। यह अपनी उच्च फाइबर मात्रा के कारण पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। हरे चने में करीब 16 ग्राम फाइबर प्रति 100 ग्राम होता है।

यह फाइबर हमारे आहार में कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है। साथ ही यह पेट को साफ रखकर पाचन तंत्र की अन्य समस्याओं को भी ठीक करने में मदद करता है। इस प्रकार हरे चने को नियमित रूप से खाने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं और पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है। यह एक बहुत ही पौष्टिक और फायदेमंद सब्जी है।

हरा चना फोलेट से भरपूर होता है। ये मानसिक परेशानियों को दूर करने का काम करता है। हरा चना खाने से डिप्रेशन जैसी परेशानियां दूर रहती है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

इसके अलावा, हरा चना स्किन, बाल और नाखूनों के लिए फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। हरा चना खाने से ड्राई स्किन की परेशानी दूर होती है। ये नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इसलिए सर्दियों में इस चने का जरूर सेवन करना चाहिए।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक