बालों के लिए फूलों से बनाएं हेयर मास्क (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: अब बालों में डैंड्रफ की समस्या होगी छूमंतर, इन फूलों से बना हेयर मास्क आएगा काम, जानिए कैसे बनाएं

एंटी-डैंड्रफ प्रोडक्ट्स में दरअसल केमिकल की भरमार होती है जो बालों से डैंड्रफ हटाने का दावा तो करती है लेकिन बालों को नुकसान भी पहुंचा देती है। बालों की देखभाल के लिए आप फूलों का मास्क बालों में लगा सकते है।

दीपिका पाल

Hair Care Tips: गर्मियों के मौसम में सेहत के साथ ही बालों की देखभाल करना जरूरी होता है। इस मौसम में अक्सर बालों में पसीने और चिपचिपे बालों की स्थिति बनती है। बालों में डैंड्रफ की समस्या गंदगी वजह से बढ़ जाती है इसके लिए कितने महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाए फायदा नहीं मिलता है। एंटी-डैंड्रफ प्रोडक्ट्स में दरअसल केमिकल की भरमार होती है जो बालों से डैंड्रफ हटाने का दावा तो करती है लेकिन बालों को नुकसान भी पहुंचा देती है। बालों की देखभाल के लिए आप स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट से नेचुरल तरीके से बालों की देखभाल करने के उपाय जान सकते है जो इस प्रकार है...

बालों के लिए खास है फ्लोरल हेयर मास्क

यहां पर फूलों में कई तरह के प्राकृतिक गुण पाए जाते है जो बालों की देखभाल करते है। यहां पर फ्लोरल हेयर मास्क को आप बालों में लगाते है तो इससे डैंड्रफ दूर होता है और बालों की प्राकृतिक रंगत बनी रहती है।

इन प्रकार के फूलों वाले एंटी-डैंड्रफ मास्क आएंगे काम

आपको बताते चलें कि, बालों की देखभाल करने के लिए आप घर पर इन फूलों से हेयर मास्क बना सकते है जो इस प्रकार है...

हिबिस्कस और दही से बनाएं एंटी-डैंड्रफ मास्क

अगर आपको अक्सर बालों में डैंड्रफ की शिकायत रहती है तो आपके लिए गुड़हल के फूल यानि हिबिस्कस फ्लावर सही रहेगा। दरअसल इस फूल में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते है। बालों को मुलायम बनाने के साथ ही दही से बालों को ठंडक मिलती है।

क्या चाहिए सामग्री-

  • 5-6 हिबिस्कस के फूल
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

कैसे बनाएं एंटी-डैंड्रफ मास्क

  • सबसे पहले हिबिस्कस के फूलों को पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।
  • अब इसे दही और शहद के साथ मिक्स करें।
  • तैयार मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
  • इसे 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।
नेचुरल तरीके से रखें बालों का ख्याल (सौ.सोशल मीडिया)

लैवेंडर और टी ट्री ऑयल से बनाएं एंटी-डैंड्रफ मास्क

फूलों में सबसे खास लैवेंडर का फूल है इसमें कई तरह की एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो बालों को डैंड्रफ से छुटकारा दिलाती है। इसके अलावा इसमें शामिल टी ट्री ऑयल एक शक्तिशाली एंटीफंगल एजेंट है, जो डैंड्रफ को दूर करने में सहायक है।

क्या चाहिए सामग्री-
  • 6-7 ताजे या सूखे लैवेंडर फूल
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • टी ट्री ऑयल की 3-4 बूंदें
कैसे बनाएं एंटी-डैंड्रफ मास्क

सबसे पहले लैवेंडर के फूलों को पीस लें और उसे दही के साथ मिक्स करें। अब आप इसमें टी ट्री ऑयल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। तैयार मास्क को अपनी स्कैल्प पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को वॉश कर लें।

मैरीगोल्ड और नीम से बनाएं एंटी-डैंड्रफ मास्क

गैंदे के फूल में कई तरह के गुण होते है इसके साथ नीम का परफेक्शन सही होता है। इन दोनों में ही एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को दूर करने में सहायक है। इससे डैंड्रफ की वजह से होने वाली खुजली को दूर करने में भी मदद मिलती है। क्या चाहिए सामग्री-

  • 6-7 मैरीगोल्ड की पंखुड़ियां
  • मुट्ठी भर नीम की पत्तियां
  • 2 चम्मच दही या गुलाब जल

कैसे बनाएं एंटी-डैंड्रफ मास्क

  • सबसे पहले मैरीगोल्ड और नीम की पत्तियों को मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें।
  • अब इसे दही या गुलाब जल के साथ मिक्स करें।
  • तैयार मास्क को अपनी स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • आखिरी में, माइल्ड शैम्पू से धो लें।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की