मुल्तानी मिट्टी (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Glowing Skin : चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा पछताना

Glowing Skin For Multani Mitti :मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गहराई से सफाई कर अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद करती है ।जानिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।

सीमा कुमारी

Multani Mitti For Glowing Skin :खूबसूरत और बेदाग त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। दादी-नानी के नुस्खों से लेकर आधुनिक स्किनकेयर रूटीन तक, ऑयली स्किन और मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए इसे एक अचूक उपाय बताया गया है।

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से यूं तो त्वचा को कई फायदे पहुंचते हैं पर अगर इसे सही तरीके से न लगाया जाए तो ये त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है। यहां जाने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका-

क्यों खास मानी जाती है मुल्तानी मिट्टी?

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, मुल्तानी मिट्टी को नेचुरल क्लेंजर के रूप में जाना जाता है। यह चेहरे से एक्स्ट्रा तेल, धूल और गंदगी हटाने में मदद करती है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल स्किन को ठंडक देने के लिए भी किया जाता है। ऑयली स्किन वाले लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इससे चेहरा फ्रेश महसूस होता है।

मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका

मुल्तानी मिट्टी का पूरा फायदा उठाने के लिए इसे सही तरीके से और सही समय तक लगाना बेहद जरूरी है।

  • फेस पैक तैयार करें- अपनी स्किन टाइप के अनुसार मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बनाएं। ऑयली स्किन वाले इसमें गुलाब जल या टमाटर का रस मिला सकते हैं। ड्राई स्किन वाले इसमें कच्चा दूध, शहद या दही मिलाएं, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।
  • चेहरा साफ करें- पैक लगाने से पहले चेहरे को किसी हल्के फेस वॉश से धो लें ताकि धूल-मिट्टी साफ हो जाए।
  • लगाने का समय- चेहरे पर पैक की एक समान परत लगाएं। इसे केवल 10 से 12 मिनट तक ही रखें। जैसे ही आपको महसूस हो कि पैक हल्का सूखने लगा है, तो इसे धो लें।
  • धोने का तरीका- चेहरे पर सीधा पानी मारकर रगड़ने के बजाय, पहले पानी की कुछ बूंदों से चेहरे को गीला करें। जब पैक दोबारा गीला हो जाए, तो हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे साफ पानी से धो लें।
  • मॉइस्चराइजर है जरूरी- मुल्तानी मिट्टी धोने के तुरंत बाद चेहरे पर टोनर और एक अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि त्वचा की नमी लॉक हो सके

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे