बकरीद फैशन (सौ. सोशल मीडिया)
खुशी का यह इंडो वेस्टर्न पैटर्न का ड्रेस बेहद क्लासी और पिक्चर परफेक्ट लुक देगा। पेपलम कुर्ती के साथ केप की डिटेलिंग इसमें एक ड्रामा ऐड करती है। इसके साथ बोल्ड आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक बेस्ट रहेगा। ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन में यह धोती पैंट सेट ईद की पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे आप अपने पसंद के कलर में कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। लटकन वर्क की डिटेलिंग वाली यह ड्रेस सिंपल ज्वेलरी के साथ महफिल लूट ले जाएगी।अवनीत हमेशा से अपने ग्लैम लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन वो एथनिक वियर में भी कमाल करती हैं। सफेद इंब्रायडरी के साथ पिंक कलर का यह सूट खूब जमेगा। इसके साथ ओपन हेयर स्टाइल, लाइट ब्लश पिंक टोन मेकअप और पर्ल ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन कहर ढाएगा।अगर आप अपने लुक को मॉर्डन टच देना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की तरह पेपलम टॉप के साथ पैंट को स्टाइल कर सकती हैं। ये को-ऑर्ड सेट समर फ्रेंडली भी है। समर में फ्लोरल पैटर्न की ड्रेस आई कैची और आंखों को ठंडक देती है। कई लड़कियां होती हैं, जो हल्का और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं। उसके लिए राशा थडानी की यह येलो फ्लोरल शरारा सेट बेहतर चॉइस है। अशनूर कौर का लैवेंडर कलर का यह सूट बिल्कुल अलग लुक देगा। स्लीवलेस कुरते के साथ शरारा का कॉम्बिनेशन ईद के वाइब के साथ बिल्कुल परफेक्ट जाएगा। हेयर स्टाइल, ज्वेलरी और मेकअप के साथ यह लुक पार्टी से लेकर वेडिंग तक के लिए हिट है।