बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर करेगी ये लाल चटनी (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

कोलेस्ट्रॉल का सफ़ाया कर सकती है यह चटनी, जानिए इसकी ख़ास सामग्री और बनाने का तरीका

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप लहसुन से तैयार इस चटनी का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी हद तक खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस चटनी बनाने की रेसिपी।

सीमा कुमारी

Garlic Red chilli chutney recipe:आजकल बहुत से लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं और कोलेस्ट्रॉल घटाने के उपाय ढूंढते रहते है। ऐसे में आज हम एक ऐसी चटनी के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि खून में घुले कोलेस्ट्रॉल को पिघलाने में भी आपकी मदद कर सकती है।

लाल रंग की इस चटनी में ऐसी चीजें मिलायी जाती हैं, जो नेचुरली बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता रखते हैं। इस चटनी के सेवन से ना केवल बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है बल्कि यह खून को गाढ़ा होने से भी रोकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

चटनी बनाने के लिए सामग्री

कश्मीरी लाल मिर्च – 6

तीखी लाल मिर्च- 5

लहसुन – 20-25 कली (महीन कुटा हुआ)

मूंगफली का तेल या घी – 4 टेबल स्पून

नींबू का रस – आधा टी स्पून

नमक- स्वादानुसार

पानी- 1 कप

लहसुन और लाल मिर्च की चटनी बनाने का तरीका

लाल मिर्च और लहसुन की झन्नाटेदार स्वाद वाली चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक स्टील के गहरे बर्तन में कश्मीरी लाल मिर्च और तीखी लाल मिर्च डालकर एक कप पानी डालें और मीडियम आंच पर एक उबाल आने तक इसे पकाएं।

फिर, एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने का इंतजार करें। इसके बाद मिर्चों को एक मिक्सर में डालकर महीन पेस्ट बना लें।

अब एक कड़ाही में मूंगफली का तेल डालें और तेल के गर्म होने पर महीन कुटा हुआ लहसुन डालें और 30 सेकेंड पकाएं।

अब इसके बाद इसमें लाल मिर्चों का पेस्ट डालें और 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। आखिर में गैस बंद करके नमक और नींबू का रस मिलाएं।

आपकी चटनी तैयार है। इसे ठंडा करके एक कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

यह लाल चटनी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि खून में घुले कोलेस्ट्रॉल को पिघलाने में भी मदद कर सकती हैं। अगर आप इसे रेगुलर अपने भोजन में शामिल करेंगे, तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहेगा और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG