गाजर-गोभी का अचार फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Winter Special Pickle: सर्दियों में घर पर बनाएं गाजर-गोभी-शलजम का चटपटा अचार, जानें आसान रेसिपी

Gajar Gobhi Achar: सर्दियों में गाजर, गोभी और शलजम से बनाएं चटपटा मिक्स अचार। जानें सरसों के तेल और पारंपरिक मसालों से तैयार होने वाली इस आसान विंटर स्पेशल अचार रेसिपी का तरीका।

रीता राय सागर

Winter Special Achar Recipe: सर्दियों में बाजार में गाजर, गोभी और शलजम जैसी मौसमी सब्जियां खूब मिलते हैं। इन मौसमी सब्जियों से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं, लेकिन इन मौसमी सब्जियों से बने अचार से खाने का जायका बढ़ जाता है। अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, तो मिक्स वेज अचार अच्छा विकल्प है।

सरसों का तेल, राई, मेथी और अन्य मसालों के साथ तैयार होने वाला यह अचार पराठे, दाल-चावल और पूरी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगते है। आइए जानते हैं घर पर गाजर-गोभी-शलजम का अचार बनाने का आसान तरीका।

गाजर-गोभी-शलजम के अचार के लिए सामग्री

  • गाजर - 250 ग्राम

  • फूलगोभी - 250 ग्राम

  • शलजम - 250 ग्राम

  • सरसों का तेल - 250 मिलीलीटर

  • राई या पीली सरसों - 3 बड़े चम्मच

  • मेथी दाना - 1 बड़ा चम्मच

  • सौंफ - 2 बड़े चम्मच

  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर - 2 छोटे चम्मच

  • नमक - स्वादानुसार

  • हींग – 1/ 4छोटा चम्मच

  • सिरका - 3-4 बड़े चम्मच

अचार बनाने का तरीका

सबसे पहले गाजर, गोभी और शलजम को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। इन्हें मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें कि सब्जियों में पानी न रहे।

एक बर्तन में पानी गर्म करें। पहले शलजम और गाजर डालकर 2-3 मिनट ब्लांच करें। फिर गोभी डालकर एक मिनट और पकाएं। सब्जियों को निकालकर साफ कपड़े पर फैलाएं और पूरी तरह सुखा लें।

राई, मेथी और सौंफ को हल्का दरदरा पीस लें। इससे अचार में मसालों का स्वाद अच्छी तरह आएगा।

एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। जब हल्का धुआं उठने लगे तो गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें।

अब तेल में हींग, हल्दी, लाल मिर्च, पिसी हुई राई, मेथी और सौंफ डालें। अच्छी तरह मिलाएं। तैयार मसाले में सूखी हुई गाजर, गोभी और शलजम डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद नमक और सिरका डालें।

साफ और पूरी तरह सूखे कांच के जार में अचार भर दें। सब्जियां तेल और मसाले से अच्छी तरह ढकी होनी चाहिए। जार को ढक्कन लगाकर 3-4 दिन धूप में रखें। रोजाना एक बार साफ और सूखे चम्मच से अचार को हिलाएं।

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से क्यों भिड़ा वकील? जानें कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ

स्पेन में गिरफ्तारी के बावजूद बिग बी को कैसे दी धमकी? जानें कौन है गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों

फिलीपींस में PM मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों ने पढ़े संस्कृत श्लोक; आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन ने की मुंबई मेट्रो की सवारी, विधान भवन से BKC तक किया सफर

बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को SC से मिली जमानत, 2002 से अब तक क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी टाइमलाइन