कद्दू की खीर बनाने की आसान रेसिपी,(सौ.सोशल मीडिया) 
खाना खजाना

बसंत पंचमी की पूजा के लिए अपने हाथों से बनाएं स्वादिष्ट 'कद्दू की खीर', यहां है इसकी आसान रेसिपी

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कई घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। अगर आप इस बसंत पंचमी पर कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो कद्दू की खीर एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आप इसे बना सकते है।

सीमा कुमारी

Basant Panchami Recipe: बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक बसंत पंचमी का पावन पर्व जल्द आने वाला है। इसे पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह शुभ दिन ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें विशेष प्रसाद अर्पित की जाती है।

आपको जानकारी के लिए बता दें, सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर कई घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। चने दाल की पूड़ी और खीर, पीले चावल, बूंदी समेत कई अन्य पकवानों को बनाया जाता है। पूजा के दौरान मां सरस्वती को उनका प्रिय पीले रंग का भोग लगाया जाता है।

अगर आप इस बसंत पंचमी पर कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो कद्दू की खीर एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह खीर न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी -

कद्दू की खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

पका हुआ कद्दू – 250 ग्राम कद्दूकस किया हुआ

दूध – 1 लीटर

चीनी – 100 ग्राम स्वादानुसार अधिक और पारंपरिक स्वाद के लिए गुड डालें

घी – 1 बड़ा चम्मच

काजू, बादाम, पिस्ता – बारीक कटे हुए

इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच

केसर – कुछ धागे (दूध में भिगोए हुए)

कद्दू की खीर बनाने का तरीका

कद्दू की खीर बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस किए हुए कद्दू को धीमी आंच पर एक पैन में घी डालकर हल्का सा भून लें, जब तक उसका कच्चापन खत्म न हो जाए।

अब एक गहरे बर्तन में दूध को उबालने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें भुना हुआ कद्दू डाल दें।

धीमी आंच पर कद्दू और दूध को अच्छे से पकने दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह तले में न चिपके।

जब कद्दू पूरी तरह से दूध में घुल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब उसमें चीनी डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं।

फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें-

अब इसमें कटे हुए मेवे, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिलाएं।

खीर को एक मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिक कद्दू की खीर तैयार है। अब इसे बसंत पंचमी के प्रसाद के रूप में मां सरस्वती को अर्पित करें और फिर परिवार और दोस्तों के साथ इसका आनंद लें। यह खीर आपके त्योहार को और खास बना देगी।

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा