वियतनामी सैंडविच फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Vietnamese Sandwich: घर पर बनाएं वियतनाम का मशहूर क्रंची सैंडविच, सब्जियों और पनीर से होगा तैयार

Vietnamese Sandwich Recipe: वियतनाम का मशहूर क्रंची सैंडविच अब घर पर बनाएं। पनीर, सब्जियों और खट्टी-मीठी फिलिंग से तैयार इस आसान वेजिटेरियन रेसिपी को नाश्ते या शाम के स्नैक में ट्राई कर सकते हैं।

रीता राय सागर

Highlights:

  • वियतनाम का मशहूर बान मी सैंडविच ब्रेड, ताजी सब्जियों और खट्टी-मीठी फिलिंग से तैयार होता है।

  • घर पर इसका वेजिटेरियन वर्जन बनाने के लिए पनीर, खीरा, गाजर, मूली और पत्ता गोभी जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

  • सब्जियों को सिरके में कुछ देर रखने और ब्रेड को हल्का सेंकने से सैंडविच में बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट फिलिंग मिलती है।

Vietnamese Street Food: वियतनामी खाने का स्वाद चखना चाहती हैं तो 'Bánh Mì Sandwich' एक टेस्टी सैंडविच है। यह वियतनाम का मशहूर स्ट्रीट फूड है, जिसमें बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ब्रेड के बीच कई तरह की फिलिंग भरी जाती है।

इसमें खट्टी-मीठी सब्जियां, खीरा, हरी पत्तियां, तीखी मिर्च और सॉस का इस्तेमाल होता है। पारंपरिक बान मी में मीट और पैटे जैसी चीजें भी डाली जाती हैं, लेकिन आप घर पर आसानी से इसका वेजिटेरियन वर्जन बनाने के लिए इसमें पनीर और सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सैंडविच के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री

  • 2 फ्रेंच ब्रेड रोल

  • 100 ग्राम पनीर

  • 1 छोटा खीरा

  • 1 छोटी गाजर

  • आधा कप पत्ता गोभी

  • कुछ धनिया पत्ती

  • 2 बड़े चम्मच मेयोनीज

  • 1 छोटा चम्मच सोया सॉस

  • 1 छोटा चम्मच तेल

  • बारीक कटी हरी मिर्च

  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

अचार बनाने के लिए

  • 1 छोटी गाजर

  • आधा कप मूली

  • 2 बड़े चम्मच सफेद सिरका

  • 1 छोटा चम्मच चीनी

  • आधा छोटा चम्मच नमक

  • 2 बड़े चम्मच पानी

वियतनामी सैंडविच बनाने का तरीका

सबसे पहले तैयार करें सब्जियां

गाजर और मूली को पतली लंबी स्ट्रिप्स में काट लें। एक कटोरी में सिरका, चीनी, नमक और पानी मिलाएं। इसमें कटी हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिला लें। इन्हें 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें, इससे सब्जियों में हल्का खट्टा-मीठा स्वाद आएगा।

पनीर की फिलिंग तैयार करें

पनीर को लंबी पतली स्ट्रिप्स में काट लें। पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और पनीर डालकर हल्का सुनहरा होने तक सेंकें। अब इसमें सोया सॉस और काली मिर्च डालकर मिला लें। पनीर को ज्यादा न पकाएं।

ब्रेड को करें क्रिस्पी

ब्रेड को बीच से लंबाई में काटें, लेकिन दोनों हिस्सों को पूरी तरह अलग न करें। तवे पर हल्का मक्खन लगाकर ब्रेड को अंदर की तरफ से कुछ मिनट सेंक लें। इससे ब्रेड बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से नरम रहेगी।

अब तैयार करें सैंडविच की लेयर

ब्रेड के अंदर मेयोनीज लगाएं। इसके बाद पनीर की फिलिंग रखें। ऊपर से खीरे की लंबी स्लाइस, पत्ता गोभी, धनिया पत्ती और गाजर-मूली अचार डालें। स्वाद के अनुसार हरी मिर्च भी डाल सकती हैं।

अब ब्रेड को हल्के हाथ से दबाकर बंद करें और बीच से काट लें। आपका क्रंची वियतनामी बान मी सैंडविच तैयार है।

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज