वड़ा पाव फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Vada Pav: सूखी लाल मिर्च-लहसुन की चटनी से तली मिर्च तक, ये 4 चीजें बनाती हैं मुंबई के वड़ा पाव को आइकॉनिक

वड़ा पाव की लोकप्रियता इसका सस्ता और स्वादिष्ट होना ही नहीं है, बल्कि लाल मिर्च से हरी मिर्च तक इसके स्वाद को बढ़ाता है। जानिए वो 4 चीजें जो वड़ा पाव को बनाती हैं मुंबई का आइकॉनिक स्ट्रीट फूड।

रीता राय सागर

मुंबई की गलियों में मिलने वाला वड़ा पाव भले ही देखने में बेहद साधारण लगे, लेकिन इसके हर हिस्से का अपना अलग स्वाद है। मसालेदार आलू का कुरकुरा वड़ा, नरम पाव, तीखी सूखी लाल मिर्च-लहसुन की चटनी और साथ में तली हुई हरी मिर्च- इन चार चीजों का मेल ही एक साधारण वड़ा पाव को ऐसा स्वाद देता है कि वड़ा पाव आज सिर्फ मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड नहीं, बल्कि देशभर में पसंद किया जाने वाला स्नैक बन चुका है।

सूखी लाल मिर्च-लहसुन की चटनी

चटनी

तीखी लाल मिर्च, लहसुन और मसालों से बनी सूखी चटनी वड़ा पाव की जान है। इसका तीखापन और खुशबू साधारण आलू वड़े को एकदम अलग स्वाद देती है और वड़ा पाव को चटपटा बनाती है।

नरम और ताजा पाव

पाव

वड़ा कितना भी स्वादिष्ट हो, मुलायम पाव के बिना वड़ा पाव अधूरा लगता है। पाव का हल्का मीठापन तीखी चटनी और मसालेदार वड़े का स्वाद पूरे वड़ा पाव के स्वाद को बैलेंस करता है।

मसालेदार आलू का वड़ा

वड़ा पाव

बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम आलू का वड़ा इसकी मुख्य सामग्री है। आलू में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और मसालों का तड़का लगाकर बेसन के घोल में चले हुए आलु वड़ा इसके स्वाद को खास बनाता है।

तली हुई हरी मिर्च

वड़ा पाव

वड़ा पाव के साथ मिलने वाली नमक लगी तली हुई हरी मिर्च तीखापन पसंद करने वालों के लिए बोनस होती है। एक गरम वड़ा पाव और तीखी मिर्च का कॉम्बिनेशन ही इसे मुंबई के सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड में शामिल करता है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना