कड़ा प्रसाद हलवा फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद, जानें आटे और घी का सही अनुपात और आसान विधि

Kada Prasad Tips: गुरु नानक जयंती पर घर में बनाएं गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद। जानें आटा, घी और चीनी का सही अनुपात और इसे बनाने की आसान विधि, जिससे प्रसाद बनेगा एकदम मुलायम और खुशबूदार।

रीता राय सागर

Highlights:

  • गुरु नानक जयंती पर घर में गेहूं के आटे, देसी घी और चीनी से बनाएं पारंपरिक कड़ा प्रसाद।

  • गुरुद्वारे जैसा स्वाद पाने के लिए आटा, घी और चीनी का अनुपात बराबर रखें और आटे को अच्छी तरह भूनें।

  • गर्म पानी धीरे-धीरे डालकर मिश्रण को लगातार चलाते रहने से गांठ नहीं पड़ेगी और बनावट मुलायम होगी।

Kada Prasad Perfect Recipe: गुरु नानक जयंती के मौका हो या गुरुद्वारे का कोई आम दिन श्रद्धालुओं को कड़ा प्रसाद वितरित किया जाता है। गेहूं के आटे, देसी घी और चीनी से बनने वाला यह प्रसाद स्वाद में बेहद खास होता है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली साधारण सामग्री, लेकिन सही अनुपात और बनाने का तरीका इसके स्वाद को बेहद खास बनाता है। आप भी घर पर गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान और सरल रेसिपी।

कड़ा प्रसाद बनाने के लिए सामग्री

  • गेहूं का आटा - 1 कप

  • देसी घी - 1 कप

  • चीनी - 1 कप

  • पानी - 3 कप

कड़ा प्रसाद के लिए सभी चीजें समान मात्रा में ली जाती है। पानी की मात्रा कड़ा प्रसाद के टेक्स्चर के लिए बहुत जरूरी है।

कड़ा प्रसाद बनाने की आसान विधि

सबसे पहले चीनी का पानी तैयार करें

एक बर्तन में 3 कप पानी गर्म करें। इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह घुलने दें। पानी में उबाल आने पर गैस बंद कर दें और साइड में रख दें।

घी में आटे को अच्छी तरह भूनें

अब एक भारी तले की कड़ाही में देसी घी गर्म करें। इसमें गेहूं का आटा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। ध्यान रहे कि आटे को कड़ाही के तले में लगने न दें। इसे तब तक भूनें, जब तक इसका रंग हल्का सुनहरा भूरा न हो जाए और अच्छी खुशबू न आने लगे।

अब इसमें धीरे-धीरे चीनी का पानी डालें

आटा अच्छी तरह भुन जाने पर आंच धीमी कर दें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गर्म चीनी का पानी डालें और लगातार चलाते रहें। पानी एक साथ डालने से छींटे पड़ सकते हैं। मिश्रण को लगातार चलाते रहें, वरना गांठें पड़ सकती है।

प्रसाद को अच्छी तरह पकाएं

अब मिश्रण को धीमी आंच पर पकने दें। इसे लगातार चलाते रहें, जब तक आटा पानी सोखकर गाढ़ा न हो जाए और घी किनारों पर दिखाई देने न लगे। जब हलवे में चिकनाहट आ जाए और मुलायम हो जाए, तो गैस बंद कर दें। गरमागरम कड़ा प्रसाद तैयार है। इसे श्रद्धा के साथ परोसें।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर