Orange Tea Recipe: सर्दियों में बनाएं ऑरेंज टी, चाय में मिलाएं ये 3 चीजें, स्वाद हो जाएगा दोगुना

Orange Tea: संतरे के मौसम में घर पर बनाएं स्वाद और खुशबू से भरपूर ऑरेंज टी। जानें अदरक, दालचीनी और शहद से तैयार होने वाली इस आसान विंटर ड्रिंक की रेसिपी।
Orange tea recipe winter drink.
ऑरेंज टी रेसिपीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ताजे संतरे के रस और चायपत्ती से तैयार करें खट्टे-मीठे स्वाद वाली ऑरेंज टी।

  • अदरक, दालचीनी और लौंग डालने से चाय में आएगा हल्का मसालेदार स्वाद और खुशबू।

  • फ्रेश ऑरेंज से बनी ये चाय शाम को बदलाव के लिए पी सकते हैं।

How to Make Orange Tea: सर्दियों में संतरे का मौसम आते ही इसका इस्तेमाल जूस और सलाद से लेकर कई तरह की डिश बनाने में होने लगता है। लेकिन क्या आपने कभी संतरे की चाय यानी ऑरेंज टी ट्राई की है?

संतरे के खट्टे-मीठे स्वाद और दालचीनी-अदरक की हल्की खुशबू वाली यह चाय शाम की चाय चेंज के लिए अच्काछा ऑप्शन है। इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं ऑरेंज टी बनाने की आसान रेसिपी।

ऑरेंज टी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप पानी

  • आधा संतरा

  • आधा छोटा चम्मच चायपत्ती

  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक

  • 1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा

  • 1-2 लौंग

  • 1 छोटा चम्मच शहद

  • 2-3 पुदीने की पत्तियां

ऑरेंज टी बनाने का तरीका

सबसे पहले संतरे को अच्छी तरह धोकर उसका छिलका उतार लें। संतरे का गूदा अलग निकालकर उसका रस निचोड़ लें। अब एक पैन में पानी गर्म करें। इसमें अदरक, दालचीनी और लौंग डालकर 2-3 मिनट उबालें। इसके बाद चायपत्ती डालें और धीमी आंच पर करीब एक मिनट पकने दें। अब गैस बंद करके चाय को थोड़ा ठंडा होने दें। इसमें ताजा संतरे का रस मिलाएं। चाय को छानकर कप में निकालें। स्वाद के अनुसार शहद मिलाएं और पुदीने की पत्तियों से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें।

Orange tea recipe winter drink.
Soft Bajra Roti Tips: बाजरे की रोटी बनेगी एकदम नरम और मुलायम, आटा गूंथने से लेकर सेंकने तक ध्यान रखें ये बातें

ऑरेंज टी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • संतरे का रस चाय में डालने के बाद उसे दोबारा न उबालें, इससे स्वाद कड़वा हो सकता है।

  • संतरे के छिलके का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसे अच्छी तरह धोएं और बहुत कम मात्रा में डालें।

  • ज्यादा चायपत्ती डालने से संतरे का स्वाद छुप जाता है।

  • शहद को उबलती हुई चाय में डालने के बजाय थोड़ी ठंडी होने पर मिलाएं।