Creamy Penne Pasta Recipe: अगर आपको घर पर रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी और चीजी पास्ता खाने का मन है, तो ट्राई करें यह आसान पेनी पास्ता की रेसिपी। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और यह लंच, डिनर या वीकेंड के लिए अच्छी चॉइस है।
सामग्री
पेनी पास्ता – 200 ग्राम
मशरूम – 150 ग्राम, स्लाइस किए हुए
टमाटर – 3 मध्यम, बारीक कटे
प्याज – 1 मध्यम, बारीक कटा
लहसुन – 5-6 कलियां, बारीक कटी
दूध – 1 कप
फ्रेश क्रीम – ¼ कप
बटर – 1 बड़ा चम्मच
ऑलिव ऑयल – 1 बड़ा चम्मच
मैदा – 1 बड़ा चम्मच
ऑलिव्स – 8-10, कटे हुए
चिली फ्लेक्स – ½ छोटा चम्मच
ऑरेगैनो/इटैलियन सीजनिंग – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चीज – 2-3 बड़े चम्मच, कद्दूकस किया हुआ
पास्ता का बचा हुआ पानी – ½ कप
एक बड़े पैन में पर्याप्त पानी और नमक डालकर उबालें। इसमें पेनी डालकर पैकेट पर दिए समय के अनुसार सॉफ्ट होने तक पकाएं। पास्ता छानते समय करीब ½ कप पास्ता का पानी बचाकर रखें।
पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें। प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब लहसुन डालकर कुछ सेकंड पकाएं। इसके बाद मशरूम डालें और तब तक पकाएं जब तक उनका पानी सूखकर वे हल्के सुनहरे न हो जाएं।
कटे हुए टमाटर, नमक, काली मिर्च, ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स डालें। धीमी-मध्यम आंच पर टमाटर को तब तक पकाएं जब तक वे नरम होकर अच्छी तरह सॉसी न हो जाएं।
दूसरे पैन में बटर पिघलाएं और इसमें थोड़ा लहसुन भूनें। मैदा डालकर लगभग 1 मिनट चलाएं। अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए लगातार चलाएं, ताकि गांठ न बने। सॉस हल्की गाढ़ी होने पर फ्रेश क्रीम मिलाएं।
अब क्रीमी सॉस और टोमैटो मशरूम मिक्सचर को मिक्स करें। अब बचे हुए पास्ता का पानी आवश्यकतानुसार डालें। ऑलिव्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
उबला हुआ पेनी पास्ता सॉस में डालें और 2-3 मिनट अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से थोड़ा ऑरिगैनो, चिली फ्लेक्स और चीज डालकर गर्मागर्म परोसें। चाहें तो फ्रेश बेसिल या पार्सले से गार्निश करें।