लाइफस्टाइल

नेलपेंट रिमूव करने के लिए जरूर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

महिलाएं हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेल पेंट का खूब इस्तेमाल करती हैं। क्योंकि, नेल पेंट लगाने के बाद हाथ खूबसूरत दिखती है, लेकिन लंबे समय तक 'नेल पेंट'  लगाने से नाखूनों को काफी नुकसान होता है। नेल कलर लगाने से नाखून खराब हो जाते है। इसे हटाने के लिए महिलाएं नेल रिमूवर का इस्तेमाल करती है। ऐसे में बिना नेल रिमूवर के आप नेल पॉलिश को हटा सकते हैं। आइए जानें नेल पेंट हटाने के घरेलू नुस्खे -

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, हेयर स्प्रे में रबिंग अल्कोहल पाया जाता है जो कि नेल पेंट को हटाने में काफी मदद करता है। नेल पेंट हटाने के लिए सबसे पहले नाखून पर हेयर स्प्रे छिड़के इसके बाद कॉटन की मदद से हल्के से इसे रगड़ें। कुछ देर बाद आपके नाखून साफ हो जाएंगे।

आप रोजाना इंस्तेमाल होने वाली चीज जैसे टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथपेस्ट में एथिल एसीटेट पाया जाता है जो कि नाखूनों को साफ करने में मददगार है। नाखून साफ करने के लिए टूथपेस्ट और एक पुराना टूथब्रश लें। इसके बाद नाखूनों पर टूथपेस्ट लगाएं। फिर ब्रश को गीला करे नाखूनों पर रगड़े। ब्रश को केवल नाखून पर रगड़े स्किन पर रगड़ने से आपकी स्किन छिल सकती है।

एक्सपर्ट्स बताते है कि, नेल पेंट रिमूव करने के लिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। सैनिटाइजर में रबिंग अल्कोहल पाया जाता है जो कि नाखूनों को साफ करने में काफी मददगार है। सैनिटाइजर से नेल पॉलिश हटाने के लिए सबसे पहले कॉटन बॉल लें इस पर सैनिटाइजर लगाएं इसके बाद इसे नाखून पर लगाकर रब करें। ऐसा 3 से 4 बार करें। आपके नाखून से नेल पेंट हट जाएगा।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा